Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बांग्लादेश क्रिकेट में आया भूचाल, 7 लोगों ने दिया इस्तीफा; अध्यक्ष ने भारत के खिलाफ उगला जहर

    Updated: Sun, 05 Apr 2026 07:48 PM (IST)

    बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में लगातार इस्तीफे का दौर जारी है। हालांकि, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने अपने पद से हटने से इनकार कर दिया है। उन्होंने ...और पढ़ें

    अमीनुल इस्लाम

    अमीनुल इस्लाम

    HighLights

    1. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में 7 लोगों ने दिया इस्तीफा

    2. अमीनुल इस्लाम ने इस्तीफा देने से किया इनकार

    3. इस्लाम ने भारत के खिलाफ उगला जहर

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) में उथल-पुथल जारी है। बांग्लादेश में नई सरकार के बनने के बाद से ही बोर्ड के कई सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है। 25 सदस्यों में से 7 लोग अपने पद से हट गए हैं। इसमें से 4 लोगों ने शनिवार को बोर्ड की बैठक के बाद अपने पद से इस्तीफा दिया। हालांकि, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने अपने पद से हटने को मना कर दिया है।

    इस्लाम के कार्यकाल में बांग्लादेश के भारत के साथ संबंध बेहद खराब हो गए थे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बांग्लादेश का दौरा करने से मना कर दिया था, जो 2025 में होना था। इसके अलावा उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से अपना नाम वापस ले लिया था। ये सब अमीनुल के कार्यकाल के दौरान हुआ।

    वहां पर नई सरकार बनने के बाद बीसीबी भारत के साथ अपने संबंध सुधारने की तरफ बढ़ रहा है। इसी वजह से कुछ सदस्यों ने इस्तीफा दिया है लेकिन इस्लाम ने इससे इनकार कर दिया है।

    अमीनुल इस्लाम ने इस्तीफा देने से किया इनकार

    ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक इस्लाम ने जमुना टीवी को बताया, "मैं अपने पद से इस्तीफा नहीं दूंगा। मैं और क्या कर सकता हूं? मैं सबसे बाद में जाऊंगा। बीसीबी में मेरे पास बहुत ही समर्पित और ईमानदार टीम है। मैं इसके साथ बांग्लादेश क्रिकेट की सेवा करना चाहता हूं। मैं अकेला ऐसा बांग्लादेशी हूं, जिसने आईसीसी में काम किया है। मैं ये नहीं कह रहा हूं कि मैं बहुत बड़ा व्यक्ति हूं लेकिन मैं इस पद पर अपने अनुभव के कारण हूं। मैंने अपने देश का समर्थ करने के लिए सबकुछ छोड़ दिया था। अगर ये मेरा न रहा, तो दूसरा रास्ता तलाश लूंगा।"

    उन्होंने आगे कहा, "हमारी टीम अच्छी, समर्पित और ईमानदार है। इसी वजह से मैं इसके साथ काम करना चाहता हूं। हमें एक दिन भी आजादी के साथ काम करने का मौका नहीं मिला क्योंकि बाहरी ताकत परेशान कर रही थी। ये ताकत अभी भी हमें परेशान कर रही है। हमारा क्रिकेट ठहर गया है और इसी रफ्तार धीमी होने की वजह बाहरी ताकत है।"

    खबरें और भी

    अमीनुल ने भारत पर क्या साधा निशाना?

    बीसीबी अध्यक्ष ने इस दौरान भारत का नाम नहीं लिया लेकिन उन्होंने बाहरी ताकत शब्द का इस्तेमाल किया। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्होंने संभावित भारत को ही बाहरी ताकत बताया है। उन्हें एक समिति के सामने पेश होना था लेकिन कुछ कारणों की वजह से नहीं हो सके। बता दें कि इस्लाम जबसे बीसीबी के अध्यक्ष बने हैं, वे भारत विरोधी बयान देते हैं। उन्होंने एक बार फिर यही किया है। हालांकि, उनका कहना है कि वे सबसे बाद में अपने पद से हटेंगे।

    यह भी पढ़ें- SRH vs LSG: ऋषभ पंत के अर्धशतक से हैदराबाद हुई घर में पस्त, लखनऊ ने खोला जीत का खाता

    यह भी पढ़ें- GT vs RR: रियान पराग की तारीफ करते नहीं थक रहा पूर्व दिग्गज, कप्तानी को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी