Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs BAN: बुलंद हौसलों के साथ चेपॉक में उतरी बांग्‍लादेश टीम, पाकिस्‍तान के बाद भारत के खिलाफ उलटफेर को बेताब

    Updated: Mon, 16 Sep 2024 07:58 PM (IST)

    2 टेस्‍ट मैचों की सीरीज के लिए रविवार को बांग्‍लादेश टीम भारत पहुंची थी। मेहमान टीम चेन्‍नई एयरपोर्ट से सीधे होटल के लिए रवाना हो गई थी। अब बांग्‍लादे ...और पढ़ें

    बांग्‍लादेश टीम ने जमकर किया अभ्‍यास। इमेज- एक्‍स
    बांग्‍लादेश टीम ने जमकर किया अभ्‍यास। इमेज- एक्‍स

    HighLights

    1. भारत बांग्लादेश के बीच खेले जाएंगे 2 टेस्‍ट
    2. 19 सितंबर से होगा टेस्‍ट सीरीज का आगाज
    3. चेन्‍नई में खेला जाएगा पहला टेस्‍ट मैच

     स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। 2 टेस्‍ट मैचों की सीरीज के लिए रविवार को बांग्‍लादेश टीम भारत पहुंची थी। मेहमान टीम चेन्‍नई एयरपोर्ट से सीधे होटल के लिए रवाना हो गई थी। इस दौरान टीम का भव्‍य स्‍वागत हुआ था। अब बांग्‍लादेश टीम ने टेस्‍ट सीरीज की तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को टीम ने चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम में जमकर प्रैक्टिस की। भारतीय टीम भी चेन्‍नई में टेस्‍ट सीरीज की तैयारी कर रही है।

    बांग्‍लादेश के हौसले बुलंद

    पाकिस्‍तान को पहली बार टेस्‍ट सीरीज में धूल चटाकर आ रही बांग्‍लादेश टीम के हौसले बुलंद हैं। ऐसे में यह टीम अब भारत के खिलाफ भी इतिहास रचना चाहेगी। बांग्‍लादेश ने अब तक टेस्‍ट में भारत को नहीं हराया है। दोनों टीमों के बीच अब तक 13 टेस्‍ट मैच खेले गए हैं। इनमें से मैन इन ब्‍लू ने 11 मैच जीते हैं और 2 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। ऐसे में बांगलदेश टीम की कोशिश चेन्‍नई में बड़ा उलटफर करने पर होगी।

    बांग्लादेश क्रिकेट ने शेयर की तस्‍वीरें

    बांग्लादेश क्रिकेट ने एक्‍स पर अभ्‍यास की कुछ तस्‍वीरें शेयर की हैं। इनमें देखा जा सकता है बांग्‍लादेश के प्‍लेयर्स ने गेंदबाजी, बल्‍लेबाजी के साथ ही फील्डिंग का भी अभ्‍यास किया। इसके साथ ही कैप्‍शन में लिखा गया, 'चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में बांग्लादेश टीम के पहले अभ्यास सत्र की तस्वीरें।'

    ये भी पढ़ें: IND vs BAN: बांग्‍लादेश के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज में इतिहास रचेगी भारतीय टीम! पाकिस्‍तान को पछाड़ने का शानदार मौका

    टेस्‍ट सीरीज का शेड्यूल

    • पहला टेस्‍ट: 19 से 23 सितंबर- एमए चिदंबरम स्‍टेडियम, चेन्‍नई
    • दूसरा टेस्‍ट: 27 सितंबर से 1 अक्‍टूबर- ग्रीन पार्क स्‍टेडियम, कानपुर

    ये भी पढ़ें: IND vs BAN: पहले टेस्‍ट में इन 3 स्पिनर्स के साथ मैदान में उतरेगी भारतीय टीम! 1 का पत्‍ता कटना तय

    खबरें और भी