Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    1788 मैचों का घमासान, 11 अक्‍टूबर से शुरू होगी रणजी ट्रॉफी; BCCI ने घोषित किया कार्यक्रम

    Updated: Wed, 20 May 2026 09:12 PM (IST)

    बीसीसीआई ने 2026-27 के लिए घरेलू क्रिकेट का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है, जिसमें कुल 1788 मैच खेले जाएंगे। रणजी ट्रॉफी 11 अक्टूबर से शुरू होगी और अं ...और पढ़ें

    घरेलू क्रिकेट का शेड्यूल

    घरेलू क्रिकेट का शेड्यूल

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने घरेलू क्रिकेट का 2026-27 के लिए कार्यक्रम जारी किया है। इसमें अंडर-23, अंडर-19 और अंडर-16 में पुरुष और महिला के कार्यक्रम जारी किए गए हैं। इस दौराव कुल 1788 मुकाबले खेले जाएंगे। अगले घरेलू सीजन की शुरुआत दलीप ट्रॉफी से होगी, जिसका पहला मुकाबला 23 अगस्त को खेला जाएगा।

    बीसीसीआई द्वारा आने वाले घरेलू सीजन के लिए बीसीसीआई ने कुछ टूर्नामेंट के नियमों में बदलाव किए हैं। इसमें अंडर-23 के कुछ टूर्नामेंट को टी20 फॉर्मेट में कर दिया गया है। इसके अलावा कूच बिहार ट्रॉफी के नॉकआउट मैचों के लिए न्यूट्रल वेन्यू का एलान किया गया है। ये पहली बार होगा, जब इस टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबले तटस्थ स्थान पर खेले जाएंगे।

    BCCI ने किए कुछ बदलाव

    BCCI ने इस बार कई नए बदलाव किए हैं। कोल. सी.के. नायडू ट्रॉफी (विजेता बनाम रेस्ट ऑफ इंडिया) को वापस लाया गया है। कुछ अंडर-23 टूर्नामेंट्स को अब टी20 फॉर्मेट में कर दिया गया है। कूच बिहार ट्रॉफी के नॉकआउट मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेले जाएंगे। बोर्ड का कहना है कि सभी फॉर्मेट और उम्र वर्गों में संतुलित कार्यक्रम बनाया गया है, लेकिन रेड बॉल क्रिकेट को प्राथमिकता दी गई है।

    दलीप और ईरानी ट्रॉफी से शुरुआत

    लाल गेंद वाला सत्र फिर से जोनल दलीप ट्रॉफी से शुरू होगा। यह मैच 23 अगस्त से 10 सितंबर तक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेला जाएगा। इसके बाद ईरानी कप 1 से 5 अक्टूबर तक श्रीनगर या जम्मू में होगा।

    खबरें और भी

    रणजी ट्रॉफी की शुरुआत कब से होगी?

    रणजी ट्रॉफी दो चरणों में खेली जाएगी। लीग चरण की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी। सफेद गेंद वाले मैचों के बाद जनवरी में लीग फिर से शुरू होगी। नॉकआउट मैच 9 फरवरी से 3 मार्च तक होंगे। फॉर्मेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 32 टीमें चार एलीट ग्रुप में (प्रत्येक में 8 टीमें) और 6 टीमें प्लेट डिवीजन में खेलेंगी। हर एलीट ग्रुप से टॉप-2 टीमें सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी।

    एलीट ग्रुप की मुख्य टीमें

    ग्रुप A: जम्मू-कश्मीर (डिफेंडिंग चैंपियन), मध्य प्रदेश, विदर्भ, उत्तर प्रदेश।
    ग्रुप B: कर्नाटक, आंध्र, सौराष्ट्र।
    ग्रुप C: बंगाल, महाराष्ट्र, केरल।
    ग्रुप D: मुंबई, हरियाणा, तमिलनाडु, राजस्थान।

    नायडू ट्रॉफी की वापसी

    एक बड़ी खबर यह है कि कोल. सी.के. नायडू ट्रॉफी (U-23 विजेता बनाम रेस्ट ऑफ इंडिया) वापस आई है। यह मैच 1 से 4 अक्टूबर तक चेन्नई में खेला जाएगा। इससे उभरते युवा खिलाड़ियों को अच्छा अनुभव मिलेगा।

    टी20 और एकदिवसीय टूर्नामेंट

    अंडर-23 राज्य ट्रॉफी और विजय ट्रॉफी को अब वनडे की जगह टी20 फॉर्मेट में कर दिया गया है। इससे घरेलू क्रिकेट को आधुनिक जरूरतों के अनुसार ढाला जा रहा है।

    सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी (टी20): 14 नवंबर से 6 दिसंबर तक चलेगी। लीग मैच विशाखापत्तनम, मुंबई, कोलकाता और मोहाली में होंगे। नॉकआउट मैच नागपुर में खेले जाएंगे। सुपर लीग स्टेज भी रहेगा।

    विजय हजारे ट्रॉफी (एकदिवसीय): 14 दिसंबर से 8 जनवरी तक। लीग मैच अहमदाबाद, बेंगलुरु, रांची और राजकोट में होंगे, जबकि नॉकआउट विशाखापट्टनम में खेला जाएगा।

    यह भी पढ़ें- चेक बाउंस मामले में Mohammed Shami को कोर्ट ने किया बरी, हसीन जहां को लगा तगड़ा झटका

    यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में ध्वस्त करेंगे क्रिस गेल का 'महा-रिकॉर्ड', दिग्गजों ने की भविष्यवाणी