Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    T20 World Cup 2026: वॉशिंगटन सुंदर की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने किया खुलासा

    Updated: Thu, 05 Feb 2026 08:49 PM (IST)

    भारतीय चयन समिति आलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर के विकल्प की घोषणा करने की जल्दी में नहीं है। गुरुवार को मुंबई में कप्तानों की प्रेस कांफ्रेंस में सूर्यकुमार ...और पढ़ें

    चोटिल हो गए थे सुंदर

    चोटिल हो गए थे सुंदर

    HighLights

    1. 7 फरवरी से शुरू हो रहा है विश्‍व कप 

    2. पहले दिन भारत का सामना अमेरिका से 

    3. पहले वनडे में चोटिल हुए थे सुंदर

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी-20 व‌र्ल्ड कप 2026 की शुरुआत सात फरवरी से होने जा रही है, लेकिन भारतीय चयन समिति आलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर के विकल्प की घोषणा करने की जल्दी में नहीं है। गुरुवार को मुंबई में कप्तानों की प्रेस कांफ्रेंस में सूर्यकुमार यादव ने कहा, हम वॉशिंगटन के विकल्प को लेकर किसी तरह की जल्दबाजी में नहीं हैं। वह टीम की योजना का हिस्सा हैं।

    वॉशिंगटन फिलहाल बीसीसीआई के सेंटर आफ एक्सीलेंस (सीओई) में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। वॉशिंगटन सुंदर 11 जनवरी को वडोदरा में न्यूजीलैंड के विरुद्ध पहले वनडे के दौरान चोटिल हुए थे, उन्हें गेंदबाजी करते समय पसली में चोट लगी थी। चयन समिति बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) से और विवरण मिलने का इंतजार कर रही है, लेकिन गुरुवार तक सुंदर विश्व कप के लिए टीम मैनेजमेंट और सेलेक्टर्स की योजनाओं का हिस्सा लग रहे हैं।

    सीओई और जानकारी देगा, लेकिन गुरुवार तक सुंदर टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं की विश्व कप की योजनाओं का हिस्सा लग रहे हैं। अंतिम फैसला सीओई के ट्रेनर्स और फिजियो की सलाह पर निर्भर करेगा, जिन्हें अभी तक सुंदर के टूर्नामेंट से पहले फिट होने की उम्मीद है।

    वहीं, सूर्य ने गौतम गंभीर को लेकर कहा कि जब से गौतम ने टीम की कमान संभाली है, हम शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वह निजी उपलब्धियों को अलग रखते हैं। टीम का माहौल बहुत सकारात्मक है। ईशान ने छक्के के साथ तिरुअनंतपुरम में शतक लगाया, जो दिखाता है कि खिलाड़ियों को खेलने की पूरी आजादी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- भारतीय क्रिकेट के लिए साल 2026 बन सकता है 'खिताबी मेला', तीन वर्ल्‍ड कप ट्रॉफी जीतने का मौका; 1 के फाइनल में पहुंची इंडिया

    यह भी पढ़ें- भारतीय क्रिकेट के लिए साल 2026 बन सकता है 'खिताबी मेला', तीन वर्ल्‍ड कप ट्रॉफी जीतने का मौका; 1 के फाइनल में पहुंची इंडिया