भारतीय क्रिकेट के लिए साल 2026 बन सकता है 'खिताबी मेला', तीन वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने का मौका; 1 के फाइनल में पहुंची इंडिया
भारतीय क्रिकेट टीम के पास साल 2026 में आईसीसी के पूरे 3 खिताब पर कब्जा जमाने का शानदार मौका है। इतना ही नहीं टीम इंडिया एक विश्व कप के फाइनल में पहु ...और पढ़ें
-1770301066440_m.webp)
7 फरवरी से शुरू होगा विश्व कप।
HighLights
भारतीय टीम है खिताब की प्रबल दावेदार
शुक्रवार को अंडर-19 विश्व कप का फाइनल
7 फरवरी से टी20 विश्व कप 2026 का आगाज
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। 2026 क्रिकेट के लिहाज से काफी अहम है। इस साल 1-2 नहीं 3 विश्व कप होने हैं। ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम के पास पूरे 3 खिताब पर कब्जा जमाने का शानदार मौका है। इतना ही नहीं टीम इंडिया एक विश्व कप के फाइनल में पहुंच भी चुकी है। इनमें अंडर-19 विश्व कप 2026, मेंस टी20 विश्व कप 2026 और विमंस टी20 विश्व कप 2026 शामिल हैं।
साल का पहला खिताब जीतने का मौका
अंडर-19 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला शुक्रवार, 6 फरवरी को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस दोपहर 12:30 बजे होगा। निर्णायक मैच में आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली भारतीय टीम का सामना इंग्लैंड अंडर-19 टीम से होगा। ऐसे में भारतीय युवा टीम के पास छठी बार विश्व कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाने का शानदार मौका है।
मेंस टी20 विश्व कप 2026
मेंस टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी। 8 मार्च तक होने वाले इस टूर्नामेंट में 20 टीमों के बीच खिताब के टक्कर होगी। भारतीय सीनियर मेंस टीम को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल अपने नाम किया था। इसके बाद से सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम कोई भी टी20 सीरीज नहीं हारी है। भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से इस विश्व कप की मेजबानी कर रहे हैं।
विमंस टी20 वर्ल्ड कप 2026
साल 2026 में विमंस टी20 विश्व कप भी खेला जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत 12 जून से होगी और फाइनल मैच 5 जुलाई को लंदन में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में 12 टीमों के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। इन्हें 6-6 के 2 ग्रुप में बांटा गया है। भारतीय महिलाओं ने वनडे विश्व कप अपने नाम किया था। ऐसे में अब उनकी टी20 विश्व कप जीतने पर होगी।