Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    T20 World Cup: 'हमने मना नहीं...' पाकिस्तान के बॉयकॉट फैसले पर कप्तान Suryakumar Yadav ने तोड़ी चुप्पी

    Updated: Thu, 05 Feb 2026 04:21 PM (IST)

    Suryakumar Yadav on Pakistan Boycott India match decision: टी-20 विश्व कप 2026 में 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान मैच निर्धारित है, लेकिन पाकिस्तान सरकार ...और पढ़ें

    पाकिस्तान के भारत से नहीं खेलने पर बोले Suryakumar Yadav

    पाकिस्तान के भारत से नहीं खेलने पर बोले Suryakumar Yadav

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। 15 फरवरी 2026 का क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि इस दिन टी-20 विश्व कप 2026 के ग्रुप स्टेज में भारत-पाकिस्तान (India vs Pakistan cricket rival का मैच शेड्यूल है, लेकिन टूर्नामेंट से पहले पाकिस्तान ने भारत से मैच खेलने से इनकार कर हर किसी को चौंका दिया है।

    पाकिस्तान सरकार ने ये एलान किया कि उनकी नेशनल टीम टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी, लेकिन इंडिया से मैच का वो बहिष्कार करेंगे। इस कड़ी में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के भारत से मैच बॉयकॉट फैसले पर चुप्पी तोड़ी हैं। 

    पाकिस्तान के भारत से नहीं खेलने पर बोले Suryakumar Yadav

    दरअसल, आज यानी 5 फरवरी को 20 टीमों के कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ है, जिसमें टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav Press Conference) भी पहुंचे थे। मुंबई में बीसीसीआई के हेड क्वार्टर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब सूर्या से 15 फरवरी को कोलंबो के मैदान पर होने वाले पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप मैच को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी हमने तो मना नहीं किया। उन्होंने मना किया है। हमारा प्लान क्लीयर है। पहले मुंबई में खेलेंगे, फिर दिल्ली में खेलेंगे फिर कोलंबो जाएंगे।

    इसके अलावा भारतीय टीम के कप्तान ने आगे कहा , “उनके फैसले पर हमारा कंट्रोल नहीं है। हमसे कहा गया है हम 15 का मैच खेलेंगे। हमने एशिया कप में भी खेला था। अगर मैच हुआ तो हम 15 को भी खेलेंगे।

    खबरें और भी

    अगर पाकिस्तान बॉयकॉट फैसले पर अड़ा रहा तो होगा भारी नुकसान

    7 फरवरी से टी-20 विश्व कप 2026 की शुरुआत होनी है। BCCI और ICC के साथ हुए एक एग्रीमेंट के तहत पाकिस्तान अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा, लेकिन भारत से मैच बॉयकॉट का फैसला पाकिस्तान को भारी पड़ सकता है। ICC ने पहले ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को चेतावनी दी है कि इस बड़े मैच का बॉयकॉट करने पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है और ये भी कहा कि ऐसा फैसला खेल के बड़े हित में नहीं होगा।

    ये विवाद BCCI के निर्देशों पर बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिज़ुर रहमान को IPL से बाहर किए जाने से शुरू हुआ, जिसका कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया। इसके बाद, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत जाने से मना कर दिया और आईसीसी से ये मांग की कि वो उनके मैच श्रीलंका में शिफ्ट कर दें, लेकिन आईसीसी ने उनकी मांग नहीं मानी और बांग्लादेश को टूर्नामेंट से हटना पड़ा।

    बांग्लादेश की जगह आईसीसी ने स्कॉटलैंड को जगह दी। अब पाकिस्तान ने भारत से मैच खेलने से मना कर टूर्नामेंट शुरू होने से पहला नया ड्रामा शुरू कर दिया। बता दें कि भारत-पाकिस्तान का मुकाबला किसी भी ICC इवेंट का सबसे ज्यादा इंतजार किए जाने वाला मैच होता है, जिसे दुनिया भर में सबसे ज्यादा लोग देखते हैं, इसमें स्पॉन्सरशिप की दिलचस्पी होती है और इससे ब्रॉडकास्ट रेवेन्यू भी सबसे ज्यादा मिलता है।

    दो अलग-अलग देशों में हो रहा कैप्टन्स-डे

    कैप्टेंस-डे टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से पहले आज दो अलग-अलग देशों में हो रहा है। मुंबई में भारत, अफगानिस्तान, कनाडा, इंग्लैंड, इटली, नामीबिया, नेपाल, न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड, साउथ अफ्रीका, अमेरिका और वेस्टइंडीज के कप्तानों ने हिस्सा लिया। वहीं, कोलंबो में कैप्टन्स डे में श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, नीदरलैंड, ओमान, पाकिस्तान, यूएई और जिम्बाब्वे की टीमों के कप्तान शामिल हुए।

    यह भी पढ़ें- T20 World Cup: 'हमने मना नहीं...' पाकिस्तान के बॉयकॉट फैसले पर कप्तान Suryakumar Yadav ने तोड़ी चुप्पी

    यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026 Captains Day Press Conference Live: 'हमारा प्लान क्लीयर है...' पाकिस्तान के बॉयकॉट फैसले पर बोले कप्तान सूर्यकुमार यादव

    यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026 Captains Day LIVE Streaming: मुंबई-श्रीलंका में 20 कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज, कैसे और कहां फ्री में देखें लाइव?