Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND U19 vs ENG U19 Playing 11: वैभव सूर्यवंशी फिर मचाएंगे तहलका, इन योद्धाओं के साथ खिताब जीतने उतरेगी आयुष ब्रिगेड

    Updated: Thu, 05 Feb 2026 04:00 PM (IST)

    अंडर-19 टी20 विश्‍व कप 2026 के फाइनल में शुक्रवार को भारतीय अंडर-19 टीम का सामना इंग्‍लैंड अंडर-19 टीम से होगा। यह मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भा ...और पढ़ें

    वैभव का चल रहा बल्‍ला।

    वैभव का चल रहा बल्‍ला।

    HighLights

    1. विजयी रथ पर सवार है भारतीय टीम

    2. इंग्‍लैंड ने भी नहीं देखा हार का मुंह

    3. छठी ट्रॉफी पर होगी भारत की नजर

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अंडर-19 टी20 विश्‍व कप 2026 में अब तक विजयी रथ पर सवार भारतीय टीम शुक्रवार को छठा खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। फाइनल में भारतीय अंडर-19 टीम का सामना इंग्‍लैंड अंडर-19 टीम से होगा। यह मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे शुरू होगा।

    वहीं टॉस 12:30 बजे होगा। फाइनल में भारत को कड़ी टक्‍कर मिलने वाली है। इंग्‍लैंड टीम ने भी टूर्नामेंट में अब तक हार का मुंह नहीं देखा है। ऐसे में टूर्नामेंट की 2 बेस्‍ट टीमों के बीच शानदार फाइनल देखने को मिल सकता है।

    ज्‍यादा छेड़छाड़ नहीं करेगा मैनेजमेंट

    इस टूर्नामेंट में आयुष म्‍हात्रे की कप्‍तानी वाली टीम प्‍लेइंग 11 में ज्‍यादा बदलाव नहीं कर सकती है। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में में अफगानिस्‍ता अंडर-19 टीम को 7 विकेट से शिकस्‍त दी थी। टीम मैनेजमेंट इन्‍हीं 11 प्‍लेयर के भरोसे फाइनल में उतर सकता है। एरोन जॉर्ज और वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर पारी की शुरुआत कर सकते हैं। दोनों ही ओपनर का बल्‍ला इन दिनों आग उगल रहा है।

    वैभव शानदार फॉर्म में हैं

    वैभव सूर्यवंशी ने जहां सेमीफाइनल में तूफानी अर्धशतक लगाया था तो एरोन जॉर्ज ने शतकीय पारी खेली थी। वैभव ने 33 गेंदों पर 68 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उन्‍होंने 9 चौके और 4 छक्‍के लगाए थे। एरोन ने 104 गेंदों पर 115 रन जड़ दिए थे। 3 नंबर पर आने वाले कप्‍तान आयुष म्‍हात्रे भी बल्‍ले से आग उगल रहे हैं।

    खबरें और भी

    कप्‍तान का बल्‍ला भी चल रहा

    अफगानिस्‍तान के खिलाफ पिछले मैच में आयुष ने भी अर्धशतक पारी खेली थी। भारतीय कप्‍तान ने 59 गेंदों का सामना किया था और 62 रन बनाए थे। ऐसे में फाइनल से पहले भारत का टॉप ऑर्डर पूरी तरह फॉर्म में है। मिडिल ऑर्डर विहान मल्‍होत्रा, वेदांत त्रिवेदी और विकेटकीपर अभिज्ञान कुंडू भारतीय टीम को मजबूती देंगे। गेंदबाजी में आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल और दीपेश देवेंद्रन

    भारत की संभावित प्‍लेइंग 11

    एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्‍तान), वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन।

    भारत की अंडर 19 टीम

    एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, हरवंश पंगालिया, मोहम्मद एनान, उधव मोहन, किशन कुमार सिंह।

    यह भी पढ़ें- Australia U19 vs England U19 Highlights: इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 27 रनों से हराकर बनाई फाइनल में जगह, पीक का शतक बेकार

    यह भी पढ़ें- IND U19 vs AFG U19 LIVE Streaming: फाइनल में पहुंचने के लिए अफगानिस्तान से भारत की जंग, कब और कैसे फ्री में देखें लाइव मैच