Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND U19 vs AFG U19 LIVE Streaming: फाइनल में पहुंचने के लिए अफगानिस्तान से भारत की जंग, कब और कैसे फ्री में देखें लाइव मैच

    Updated: Tue, 03 Feb 2026 04:56 PM (GMT+05:30)

    India vs Afghanistan U19 semifinal LIVE: आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल 4 फरवरी को भारत और अफगानिस्तान के बीच हरारे स्पोर्ट्स क्लब मे ...और पढ़ें

    IND U19 vs AFG U19 Live Streaming: कहां देखें इंडिया बनाम अफगानिस्तान का अंडर-19 विश्व कप मैच

    IND U19 vs AFG U19 Live Streaming: कहां देखें इंडिया बनाम अफगानिस्तान का अंडर-19 विश्व कप मैच

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs Afghanistan U19 World Cup semifinal LIVE Streaming: ICC U19 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला अफगानिस्तान से 4 फरवरी 2026 को होना है।  ये अहम मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा, जहां दो साल में होने वाले इस टूर्नामेंट के आखिरी फाइनलिस्ट का फैसला होगा।

    आयुष म्हात्रे की कप्तानी में इंडिया U19 टीम सेमीफाइनल तक बिना कोई मैच हारे पहुंची है। ग्रुप स्टेज में USA, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीयों ने सुपर सिक्स स्टेज में भी जिम्बाब्वे और पाकिस्तान को हराकर दिखाया कि टीम  हौसले कितने बुलंद है। 

    म्हात्रे एंड कंपनी सुपर सिक्स ग्रुप 2 में इंग्लैंड से आगे रहकर टॉप पर रही। इससे उन्हें अफगानों के खिलाफ नॉक-आउट मैच खेलने का मौका मिला, जो सुपर सिक्स ग्रुप 1 में श्रीलंका से हारने के बाद दूसरे स्थान पर रहे, लेकिन उन्होंने आयरलैंड पर भी बड़ी जीत हासिल की थी।

    अफगानों ने बेहतर NRR की वजह से श्रीलंकाई शेरों को पीछे छोड़कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। उन्होंने ग्रुप स्टेज में वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और तंजानिया को भी आसानी से हराया था। ऐसे में जानते हैं कब, कहां और कितने बजे फैंस इंडिया वर्सिस अफगानिस्तान का अंडर-19 विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच देख सकते हैं।

    खबरें और भी

    भारत बनाम अफगानिस्तान ICC U19 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल कब खेला जाएगा?

    भारत और अफगानिस्तान के बीच सेमीफाइनल मैच बुधवार, 4 फरवरी को हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे में खेला जाएगा। मैच दोपहर 1:00 बजे से शुरू होगा।

    भारत में IND U19 बनाम AFG U19 का प्रसारण कैसे देखें?

    ये मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनलों पर लाइव दिखाया जाएगा।

    भारत में IND बनाम AFG सेमीफाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

    भारत-अफगानिस्तान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Jio Hotstar एप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

    IND U19 बनाम AFG U19 WC सेमीफाइनल के लिए टॉस का समय क्या है?

    भारत बनाम अफगानिस्तान ICC U19 वर्ल्ड कप 2026 मैच का टॉस दोपहर 12:30 बजे पर होगा।

    भारत बनाम अफगानिस्तान ICC U19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की पूरी टीमें

    भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू, वेदांत त्रिवेदी, कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, उधव मोहन, मोहम्मद एनान, दीपेश देवेंद्रन, हरवंश पंगालिया, किशन कुमार सिंह

    अफगानिस्तान:महबूब खान (कप्तान), खालिद अहमदजई, उस्मान सादात, फैसल शिनोजादा, उजैरुल्लाह नियाजई, अजीजुल्लाह मियाखिल, नूरिस्तानी उमरजई, अब्दुल अजीज, रूहुल्लाह अरब, वहीदुल्लाह जादरान, अकील खान, खातिर स्टानिकजई, सलाम खान, जैतुल्लाह शाहीन, नजीफुल्लाह अमीरी

    यह भी पढ़ें- Australia U19 vs England U19 Live Score: फाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया को मिला 278 रन का टारगेट, थॉमस ने ठोका शतक

    यह भी पढ़ें- IND U19 vs AFG U19: सेमीफाइनल में गरजेगा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, ऐसी हो सकती है अहम मैच में भारत की प्लेइंग-11