विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BCCI में चुनावों का बजा बिगुल, IPL चेयरमैन अरुण धूमल का भविष्य होगा तय! 

Updated: Sun, 30 Aug 2026 04:03 PM (GMT+05:30)

आईपीएल की गर्वनिंग काउंसिल के दो पदों के चुनावों को लेकर बीसीसीआई के चुनाव अधिकारी ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इनमें से एक पद पर अरुण धूमल चुनाव लड़ेंगे।

आईपीएल चेयरमैन हैं अरुण धूमल

आईपीएल चेयरमैन हैं अरुण धूमल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के चुनाव अधिकारी ने आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल के दो पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। चुनाव अधिकारी एके जोती ने बीसीसीआई के संविधान के नियम 28 के तहत काउंसिल के दे पदों के चुनावों को लेकर नोटिस जारी किया है। ये चुनाव 18 सितंबर को होने वाली बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में होंगे।

नियम 28 के तहत आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल की जनरल बॉडी में शामिल चार सदस्यों में से दो का चुनाव एजीएम में होता है। मौजूदा समय में काउंसिल के दो निर्विचित सदस्य हिमाचल प्रदेश से अरुण धूमल और मिजोरम से जमाल मजूमदार हैं। धूमल आईपीएल के चेयरमैन भी हैं।

निर्वोरोध चुना जाना तय

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, इन दोनों को दोबारा चुनाव लड़ना होगा और दोनों का निर्विरोध चुना जाना तय है। बीसीसीआई के नियम के मुताबिक, इन दोनों का कार्यकाल सिर्फ एक साल का था और इसलिए दोनों के पदों के लिए चुनाव होगा। ये दोनों नौ और 10 सितंबर को नामांकन दाखिल करेंगे और फिर समीक्षा के बाद 12 तारीख को उम्मीदवारों की अंतिम लिस्ट जारी की जाएगी।

गर्वनिंग काउंसिल के अन्य दो सदस्य बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकया और कोषाक्ष्यक्ष रघुराम भट हैं। वैसे आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल में सात सदस्य होते है जिसमें से चार जनरल बॉडी में होते हैं।

नहीं है उलटफेर की उम्मीद

इन चुनावों में किसी तरह के उलटफेर की उम्मीद नहीं है। सभी मौजूदा पदाधिकारियों का दोबारा चुना जाना तय है जिसका मतलब है कि धूमल एक बार फिर आईपीएल चेयरमैन पद पर काबिज होंगे। वहीं, राज्य संघों को भी नोटिफाई कर दिया गया है कि वह एजीएम में शामिल होने के लिए अपने प्रतिनिधियों की जानकारी दें। इसके लिए उन्हें एक एप्लीकेशन जमा करनी होगी जिसकी अंतिम तारीख 31 अगस्त है। इस प्रक्रिया की शुरुआत 25 अगस्त से हो चुकी है। जांच-परख के बाद अंतिम इलोक्ट्रोल रोल आठ सितंबर को जारी होगा।

यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान सीरीज से पहले खिलाड़ियों का 'कड़ा इम्तिहान', अय्यर-सैमसन ने दिया फिटनेस टेस्ट; सिराज और कृष्णा को मिली छूट

यह भी पढ़ें- अनाया बांगर का दमदार पलटवार, आलोचकों को दी पढ़ने-लिखने की सलाह; BCCI की चुप्पी पर जताया दुख