Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026 में खराब प्रदर्शन करना ऋषभ पंत को पड़ेगा भारी, टेस्ट टीम की बड़ी जिम्मेदारी से कट सकता है पत्ता

    Updated: Sun, 17 May 2026 08:37 PM (IST)

    राष्ट्रीय चयनकर्ता अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम चुनने हेतु गुवाहाटी में बैठक करेंगे, जहाँ ऋषभ पंत की टेस्ट उप-कप्तानी पर गंभीर चर्चा होगी। जसप्रीत बुम ...और पढ़ें

    ऋषभ पंत

    ऋषभ पंत

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    पीटीआई, नई दिल्ली। राष्ट्रीय चयनकर्ता जब अफगानिस्तान के विरुद्ध सीरीज के लिए टेस्ट और वनडे अंतरराष्ट्रीय टीम चुनने के लिए मंगलवार को गुवाहाटी में बैठक करेंगे तो भारतीय टीम में हैरान करने वाले नाम नहीं होंगे लेकिन लाल गेंद के प्रारूप में उप कप्तान के तौर पर ऋषभ पंत के भविष्य पर गंभीर चर्चा हो सकती है।

    ऐसा समझा जाता है कि यह भावना बढ़ रही है कि 28 साल के इस तेजतर्रार विकेटकीपर बल्लेबाज को नेतृत्वकर्ता की भूमिका रास नहीं आ रही है। आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ दो सत्र से ऐसे ही संकेत मिलते हैं। यह भी नहीं भूलना चाहिए कि पिछले नवंबर में गुवाहाटी में दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध टेस्ट मैच के दौरान शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में जब पंत को कप्तानी सौंपी गई थी तो वह रणनीतिक तौर पर बहुत चतुर नहीं थे।

    ऋषभ पंत से वापस ली जा सकती है जिम्मेदारी

    भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के एक सूत्र ने नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर बताया कि भारतीय क्रिकेट ऋषभ जैसे बल्ले से मैच विजेता को खोने का जोखिम नहीं उठा सकता। उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से टेस्ट मैच जिताए हैं। जो लोग मायने रखते हैं उनमें यह भावना बढ़ रही है कि जब भी उन्हें अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई तो उन्होंने बल्लेबाजी करते समय अच्छे फैसले नहीं लिए।

    उन्होंने कहा कि उसे खुलकर खेलने का मौका देना चयन समिति के दिमाग में सबसे ऊपर हो सकता है। पंत का मौजूदा फॉर्म चयन समिति की रातों की नींद उड़ा सकता है, क्योंकि वनडे प्रारूप में केएल राहुल के बाद दूसरे विकेटकीपर के रूप में उनकी जगह पर सवालिया निशान बना हुआ है। ध्रुव जुरेल, संजू सैमसन और ईशान किशन की मौजूदगी में पंत को 50 ओवर के प्रारूप के लिए दबाव महसूस हो सकता है।

    खबरें और भी

    जसप्रीत बुमराह को मिल सकता है आराम

    अगर बीसीसीआई की मेडिकल टीम को जसप्रीत बुमराह के काम के बोझ से कोई दिक्कत नहीं है तो यह सीनियर तेज गेंदबाज एकमात्र टेस्ट खेलेगा लेकिन मौजूदा आईपीएल के दौरान उनके काम के बोझ को देखते हुए तीन मैच की वनडे सीरीज में उनके खेलने की कोई संभावना नहीं है। सूत्र ने कहा कि अगर उनके काम के बोझ को लेकर थोड़ी सी भी दिक्कत होती है तो उन्हें पूरी सीरीज के लिए आराम दिया जाएगा।

    सूर्यकुमार यादव पर हो सकता है फैसला

    मौजूदा आईपीएल सत्र में भारतीय तेज गेंदबाजों के बीच प्रभावी प्रदर्शन करने वाले प्रिंस यादव को श्रीलंका में त्रिकोणीय लिस्ट-ए सीरीज के लिए नहीं चुना गया है क्योंकि वह अफगानिस्तान के विरुद्ध वनडे सीरीज के लिए चुने जाने के मजबूत दावेदार हैं। हालांकि, भारत अफगानिस्तान के विरुद्ध कोई टी-20 अंतरराष्ट्रीय नहीं खेल रहा है लेकिन चयन समिति के सचिव देवजीत सैकिया के साथ सूर्यकुमार यादव के भविष्य के बारे में अनौपचारिक बातचीत करेगी, क्योंकि पिछले डेढ़ साल से उनका फॉर्म खराब चल रहा है।

    माना जा रहा है कि मुख्य कोच गौतम गंभीर के इनपुट सूर्यकुमार का राष्ट्रीय कप्तान के तौर पर भविष्य तय करने में बहुत काम आएंगे। अगर उन्हें कप्तानी से हटा दिया जाता है तो उनके लिए बल्लेबाज के तौर पर टीम में अपनी जगह बनाए रखना मुश्किल होगा। सबसे सुरक्षित विकल्प यह है कि उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के विरुद्ध अगुआई करने का मौका दिया जाए और उस सीरीज में बल्ले से उनके प्रदर्शन को देखते हुए उनके भविष्य पर फैसला किया जाए। लेकिन अब इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि चयनकर्ता उस रास्ते पर चलेंगे।

    यह भी पढ़ें- वरुण चक्रवर्ती को लेकर KKR और BCCI आमने-सामने! क्या है पूरा मामला?

    यह भी पढ़ें- 'IPL 2026 के मैच दर्शकों के बिना कराओ...', पेट्रोल-डीजल की महंगाई के बीच CTI ने खेल मंत्री को लिखा पत्र