Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गौतम गंभीर के कोचिंग स्टाफ में BCCI करेगा बड़ा बदलाव! आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एक्शन में क्रिकेट बोर्ड

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 08:42 AM (IST)

    आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर हार के बाद बीसीसीआई एक्शन में नजर आ रहा है। गौतम गंभीर की अगुवाई वाले कोचिंग स्टाफ में बोर्ड बड़ा बदलाव कर सकता है। ...और पढ़ें

    गौतम गंभीर

    गौतम गंभीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। गौतम गंभीर की कोचिंग में भारतीय टीम ने दो आईसीसी ट्रॉफी भले ही जीती हैं लेकिन टीम का बुरा प्रदर्शन भी रहा है। भारत को अपने घर पर साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद आयरलैंड ने टीम इंडिया को इतिहास में पहली बार टी20 सीरीज में हराया। इंग्लैंड में भी वनडे और टी20 सीरीज में हार मिली।

    भारत ने मार्च 2026 में ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने नाम किया था। इसके कुछ ही महीनों बाद मे इन ब्लू को करारी हार झेलनी पड़ी। ऐसे में अब भारत के इस बुरे प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) रिव्यू मीटिंग करने जा रहा है। मीटिंग के बाद गंभीर की अगुवाई वाले कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव संभव हैं।

    भारतीय टीम की कोचिंग में हो सकते हैं बदलाव

    क्रिकबज से बात करते हुए बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, "हम अगस्त में रिव्यू मीटिंग करेंगे।" हालांकि, उन्होंने मीटिंग की कोई तारीख नहीं बताई है। उन्होंने बताया कि रिव्यू मीटिंग में हाल में भारत के खराब प्रदर्शन पर चर्चा की जाएगी, जिसमें आयरलैंड और इंग्लैंड का दौरा शामिल है। भारत यहां पर एक वनडे को मैच को छोड़कर कोई भी मुकाबला नहीं जीत पाया था।

    इसी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बीसीसीआई कोचिंग स्टाफ के कुछ सदस्यों के कॉन्ट्रैक्ट पर भी गौर करेगा। गौरतलब है कि इससे पहले भी ये खबरें सामने आई थी कि भारत के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट अपने पद से मुक्त होना चाहते हैं। उन्होंने इसके लिए बीसीसीआई से रिक्वेस्ट भी की थी। उनके अलावा फील्डिंग कोच टी दिलीप के भविष्य पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। भारतीय टीम की फील्डिंग आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर बहुत खराब रही थी।

    खबरें और भी

    श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट टीम का भी होगा एलान

    सैकिया ने इस बात की भी पुष्टि की है कि श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान मंगलवार को होगा। उन्होंने युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी की चोट पर भी अपडेट दिया। बीसीसीआई सचिव की मानें, तो रेड्डी फिलहाल अपनी चोट से नहीं उबरे हैं और वे श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में नहीं खेल पाएंगे।

    यह भी पढ़ें- '220 का स्कोर सोने पर सुहागा रहा' श्रेयस अय्यर ने बताया कैसे ईशान-तिलक और गेंदबाजों ने मिलकर लिखी जीत की कहानी

    यह भी पढ़ें- श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अगले हफ्ते चुनी जाएगी टीम इंडिया, बुमराह की फिटनेस पर सस्पेंस