Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    '220 का स्कोर सोने पर सुहागा रहा' श्रेयस अय्यर ने बताया कैसे ईशान-तिलक और गेंदबाजों ने मिलकर लिखी जीत की कहानी

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 09:54 PM (IST)

    श्रेयस अय्यर की कप्‍तानी में आखिरकार भारतीय टीम ने टी20 सीरीज जीत ली है। ...और पढ़ें

    भारत ने जीती सीरीज।

    भारत ने जीती सीरीज।

    HighLights

    1. भारत ने 90 रन से जीता दूसरा टी20

    2. ईशान किशन ने खेली 81 रन की पारी

    3. तिलक वर्मा ने नाबाद 60 रन बनाए

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रेयस अय्यर की कप्‍तानी में आखिरकार भारतीय टीम ने टी20 सीरीज जीत ली है। आयरलैंड और इंग्‍लैंड से हार के बाद भारत ने जिम्‍बाब्‍वे को शिकस्‍त दी। सीरीज के दूसरे मुकाबले में शनिवार को भारतीय टीम ने जिम्‍बावे को 90 रन से हराया। भारत की जीत के हीरो ईशान किशन रहे।

    ईशान ने 44 गेंदों पर 81 रन की पारी खेली। वहीं तिलक वर्मा ने नाबाद 60 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 3 और डेब्‍यू ठाकुर-प्रिंस यादव ने 2-2 विकेट चटकाए। सीरीज जीतने के बाद भारतीय कप्‍तान श्रेयस अय्यर काफी खुश नजर आए।

    मैं बेहद खुश हूं

    अय्यर ने कहा, "आज जिस तरह से हमने जीत हासिल की, उससे मैं बेहद खुश हूं। यह एक व्यापक जीत थी और हर खिलाड़ी का शानदार योगदान रहा। बल्लेबाजी से शुरू करें तो, मुझे लगता है कि ईशान किशन और तिलक वर्मा का खेल शानदार था। उनके कुछ शॉट बेहद खूबसूरत थे और देखने में बहुत अच्छे लगे।"

    ईशान-तिलक की तारीफ की

    भारतीय कप्‍तान ने कहा, "शुरुआत में मुझे लगा कि 180 से 200 के बीच का स्कोर ठीक रहेगा, लेकिन हमने 220 रन बनाए, जो सोने पर सुहागा था। ईशान और तिलक दोनों का शानदार योगदान रहा। हमेशा की तरह, गेंदबाजों ने आकर अपनी लाइन और लेंथ को सटीक रूप से इस्तेमाल किया और उन्‍हें 130 रन पर ऑल आउट कर दिया। मुझे लगता है कि इससे पूरे मैच की कहानी पता चलती है।"

    खबरें और भी

    पिछले प्रदर्शनों पर ज्यादा ध्यान न दें

    युवा टीम के निडर रवैये पर अय्यर ने कहा, "खेल के प्रति यही नजरिया रखना चाहिए। मुझे लगता है कि यह सब रवैये पर निर्भर करता है। पिछले प्रदर्शनों पर ज्यादा ध्यान न दें। आगे बढ़ते रहिए और सबसे महत्वपूर्ण बात, वर्तमान में बने रहिए। आपको मिलने वाले हर अवसर का भरपूर लाभ उठाना होगा। कल एक और अवसर है, इसलिए हम इसके लिए उत्सुक हैं।"

    आखिरी टी20I के लिए संभावित बदलावों पर पर भारतीय कप्‍तान ने कहा, "देखते हैं। हमने अभी तक फैसला नहीं किया है और मैंने कोच से बात भी नहीं की है। दुर्भाग्य से हमारे एक खिलाड़ी (प्रिंस यादव) को चोट लग गई है, इसलिए कुछ बदलाव हो सकते हैं।"

    यह भी पढ़ें- ZIM vs IND 2nd T20I Highlights: बल्लेबाजों का धमाल और गेंदबाजों का कमाल, श्रेयस की कप्तानी में भारत की धमाकेदार सीरीज जीत

    यह भी पढ़ें- ईशान-तिलक की तूफानी फिफ्टी के बाद गेंदबाजों का गदर, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने जीती पहली सीरीज