Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ईशान-तिलक की तूफानी फिफ्टी के बाद गेंदबाजों का गदर, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने जीती पहली सीरीज

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 08:07 PM (IST)

    ईशान किशन और तिलक वर्मा की फिफ्टी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम ने हरारे में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में शनिवार को जिम्‍ब ...और पढ़ें

    भारत ने जीती सीरीज

    भारत ने जीती सीरीज

    HighLights

    1. शतक से चूके ईशान किशन 

    2. बल्‍ले के बाद गेंद से छाए तिलक

    3. भारत ने 90 रन से जीता मैच

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ईशान किशन और तिलक वर्मा की फिफ्टी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम ने हरारे में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में शनिवार को जिम्‍बाब्‍वे को 90 रन से हराकर 3 मैचों की सीरीज अपने नाम की। सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार को खेला जाएगा।

    पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 219 रन बनाए थे। जवाब में जिम्‍बाबे टीम 17.5 ओवर में 129 रन पर सिमट गई। श्रेयस अय्यर की कप्‍तानी में भारत की यह पहली सीरीज जीत है। इससे पहले टीम इंडिया को आयरलैंड और इंग्‍लैंड के हाथों शर्मनाक हार मिली थी।

     

     

    T20I में एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक 200 से ज्‍यादा रन

    • 9 - भारत, 2024 में
    • 9 - भारत, 2026 में
    • 7 - भारत, 2023 में
    • 7 - जापान, 2024 में
    • 7 - ऑस्ट्रिया, 2025 में
    • 6 - इंग्लैंड, 2022 में
    • 6 - साउथ अफ्रीका, 2022 में
    • 6 - वेस्टइंडीज, 2024 में

    अभिषेक का नहीं चला बल्‍ला

    टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत एक बार फिर खराब रही। पहले 3 ओवर में ही भारत को 2 झटके लग चुके थे। अभिषेक शर्मा का फिर बल्‍ला नहीं चला और उन्‍होंने 8 गेंदों पर 8 रन बनाए। तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर वैभव सूर्यवंशी कैच आउट हुए। उन्‍होंने 9 गेंदों पर 20 रन जड़े।

    अय्यर ने बनाए 25 रन

    2 विकेट गिरने के बाद आए कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने ईशान किशन के साथ पारी को संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 42 गेंदों पर 66 रन की साझेदारी हुई। मैदान पर नजरें जमा चुके अय्यर 25 के स्‍कोर पर कैच आउट हुए। इसके बाद आए तिलक वर्मा ने ईशान का भरपूर साथ दिया और दोनों ने 43 गेंदों पर 94 रन जोड़े।

    खबरें और भी

    शतक से चूके ईशान

    12वीं टी20 इंटरनेशनल फिफ्टी लगाने के बाद ईशान शतक की ओर बढ़ रहे थे। हालांकि, 81 रन पर उनकी पारी पर ब्रेक लगा। विकेटकीपर बल्‍लेबाज ने 44 गेंदों पर 9 चौकों और 2 छक्‍के की मदद से यह पारी खेली। तिलक वर्मा ने भी अर्धशतक लगाया और भारत का स्‍कोर 200 के पार पहुंचा दिया। तिलक 29 गेंदों पर 60 रन बनाकर नाबाद रहे। रिंकू सिंह ने 12 और शिवम दुबे ने 6* रन बनाए।

     

     

    पावरप्‍ले में गंवाए 3 विकेट

    220 रन चेज करने उतरी जिम्‍बाब्‍वे की पारी शुरुआत से ही लड़खड़ा गई। पावरप्‍ले में टीम को 3 झटके लगे। डेब्‍यू मैच खेल रहे यश ठाकुर ने भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्‍होंने ब्रायन बेनेट (32) को ईशान किशन के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद बेन करन (1) और डायोन मायर्स (12) सस्‍ते में आउट हुए।

    पावरप्‍ले के बाद भी विकेट के गिरने का सिलसिला जारी रहा। भारतीय गेंदबाज पूरी तरह जिम्‍बाब्‍वे पर हावी नजर आए। 7वें ओवर में प्रिंस यादव ने कप्‍तान सिकंदर रजा (0) का विकेट चटाकया। अगले ही ओवर में वेस्ली मधेवेरे (2) को शिवम दुबे ने अपने जाल में फंसा लिया।

    तिलक-अभिषेक ने लिए विकेट

    श्रेयस अय्यर ने मुकाबले में छठे गेंदबाज का इस्‍तेमाल भी किया और 12वां ओवर तिलक वर्मा को दिया। उपकप्‍तान तिलक ने कप्‍तान को निराश नहीं किया और दूसरी ही गेंद पर रयान बर्ल को पवेलियन भेजा। रयान बर्ल ने 18 गेंदों पर 20 रन बनाए।

    तिलक के बाद अभिषेक शर्मा ने भी गेंदबाजी में हाथ आजमाया और  ब्रैड इवांस को बोल्‍ड किया। न्यूमैन न्यामुरी (3), तदिवानाशे मारुमनी (24) और रिचर्ड नगारवा (1) भी फटाफट अपना विकेट गंवा बैठे। भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने 3 विकेट चटकाए। यश ठाकुर और प्रिंस यादव को 2-2 सफलताएं मिलीं।

    T20I में ओपनर के तौर पर सबसे अच्छी बॉलिंग

    • 5/22 - मैथ्यू शॉर्ट बनाम इंग्लैंड
    • 4/10 - मोहम्मद हफीज बनाम जिम्बाब्वे
    • 4/15 - शेन वॉटसन बनाम इंग्लैंड
    • 4/19 - लेंडल सिमंस बनाम श्रीलंका
    • 3/11 - मोहम्मद हफीज बनाम जिम्बाब्वे
    • 3/17 - अभिषेक शर्मा बनाम जिम्बाब्वे*

    VVS लक्ष्मण की कोचिंग में भारत की बाइलेटरल सीरीज

    • 2022 बनाम आयरलैंड - 2-0 से जीते।
    • 2022 बनाम जिम्बाब्वे - 3-0 से जीते।
    • 2022 बनाम न्यूजीलैंड T20 - 1-0 से जीते।
    • 2022 बनाम न्यूजीलैंड ODI - 0-1 से हारे।
    • 2024 बनाम जिम्बाब्वे - 4-1 से जीते।
    • 2024 बनाम साउथ अफ्रीका - 3-1 से जीते।
    • 2026 बनाम जिम्बाब्वे - 2*-0 से आगे।

    यह भी पढ़ें- ZIM vs IND 2nd T20I Live: बल्लेबाजों का धमाल और गेंदबाजों का कमाल, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत की धमाकेदार सीरीज जीत

    यह भी पढ़ें- IPL और घरेलू क्रिकेट में मचाया गदर, अब जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे T20I में यश ठाकुर का हुआ डेब्‍यू