IPL और घरेलू क्रिकेट में मचाया गदर, अब जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे T20I में यश ठाकुर का हुआ डेब्यू
जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में शनिवार को भारत की ओर से यश ठाकुर ने इंटरनेशनल डेब्यू किया। ...और पढ़ें

यश ठाकुर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में शनिवार को भारत की ओर से यश ठाकुर ने इंटरनेशनल डेब्यू किया। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टॉस के दौरान कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि अशोक शर्मा की जगह विदर्भ के 27 वर्षीय तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने ली।
अशोक ने सीरीज के पहले मैच (23 जुलाई) में भारत के लिए T20I में डेब्यू किया था। अपने चार ओवर का पूरा कोटा फेंकने के बावजूद वह कोई विकेट नहीं ले पाए थे। T20I में डेब्यू करने से पहले यश ने 74 T20 मैच खेले थे और 74 पारियों में 110 विकेट लिए थे। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के लिए 22 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच भी खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 27 विकेट लिए हैं।
यश ने पिछले महीने श्रीलंका में हुई ट्राई-सीरीज में इंडिया A का प्रतिनिधित्व किया था। इस सीरीज में उन्होंने 3 मैचों में 5 विकेट चटकाए थे। उन्होंने गाले में श्रीलंका A के खिलाफ दो अनौपचारिक टेस्ट मैच भी खेले और 5 विकेट लिए। विदर्भ के इस तेज गेंदबाज़ ने 32 फर्स्ट-क्लास और 57 लिस्ट-A मैच भी खेले हैं, जिनमें उन्होंने 93 और 90 विकेट लिए हैं।
A dream realized ✨
— BCCI (@BCCI) July 25, 2026
Congratulations to Yash Thakur as he is all set to make his #TeamIndia debut 👏👏
Updates ▶️ https://t.co/Z8UUziVx8d #ZIMvIND pic.twitter.com/IXBuP7rOfU
जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन
ब्रायन बेनेट, बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी।
खबरें और भी
भारत की प्लेइंग इलेवन
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, मयंक यादव।
यह भी पढ़ें- ZIM vs IND 2nd T20I Live: वैभव सूर्यवंशी की पारी पर लगा विराम, भारतीय टीम का दूसरा विकेट गिरा
यह भी पढ़ें- IND vs ZIM 1st T20I Highlights: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत को मिली पहली जीत, टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को हराया