IPL 2026 के शेड्यूल में BCCI ने अचानक किया बड़ा बदलाव, चेन्नई-गुजरात मुकाबले का बदला वेन्यू
चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले मुकाबले से पहले बीसीसीआई ने बड़ा बदलाव किया है। उन्होंने मुकाबले का वेन्यू बदला है। ...और पढ़ें

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस
HighLights
IPL 2026 के शेड्यूल में किया बदलाव
चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के मैच में बदलाव
अहमदाबाद में चुनाव बना इसकी वजह
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर बड़ा बदलाव हुआ है। दोनों टीमों के वेन्यू में बदलाव हुआ है। बता दें कि गुजरात में अहमदाबाद और अन्य हिस्सों में नगर निगम का चुनाव होना है, जिसकी वजह से ये बदलाव किया गया है। 26 अप्रैल को गुजरात और चेन्नई के बीच मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना था।
अब ये मैच अहमदाबाद में न होकर एमए. चिदंबरम स्टेडियम में होगा। आईपीएल ने वेन्यू में बदलाव की पुष्टि कर दी है और ये बता दिया है कि इलेक्शन की वजह से ये बदलाव जरूरी हो गया था। आईपीएल 2026 में दोनों टीमें आपस में दो बार भिड़ने वाली हैं और ऐसे में जो मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना था, उसे चेपॉक में शिफ्ट कर दिया है। तो वहीं जो मुकाबला चेन्नई में निर्धारित था, वो अब अहमदाबाद में खेला जाएगा।
गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच का वेन्यू बदला
गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच को लेकर वेन्यू में बदलाव किया गया। आईपीएल ने मीडिया एडवाइजरी जारी करते हुए लिखा, "भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के कार्यक्रम में संशोधन किया है। गुजरात और चेन्नई के बीच मैच, जो 26 अप्रैल 2026 को अहमदाबाद में खेला जाना था, वो अब एमए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे होगा। चेन्नई और गुजरात के बीच 21 मई को खेला जाने वाला दूसरा मैच अब अहमदाबाद में खेला जाएगा, जो 21 मई 2026 को होगा। 26 अप्रैल को होने वाले नगर निगम चुनावों के मद्देनजर ये फैसला लिया गया है।"
चेन्नई और गुजरात का अब तक का प्रदर्शन
सीएसके के लिए आईपीएल 2026 की शुरूआत बेहद निराशाजनक रही। उन्हें शुरूआती तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स को हराकर उन्होंने सीजन का पहला मुकाबला अपने नाम किया। उनका अगला मैच 14 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होने वाला है। तो वहीं दूसरी तरफ गुजरात ने पहले दो मैच हारे लेकिन उसके बाद लगातार दो मैचों में जीत हासिल की है। उन्होंने दिल्ली और लखनऊ को हराया है।