यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bishan Singh Bedi: अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में छाए रहे बिशन सिंह बेदी, विदेश में भी बसाया था अपना घर
Bishan Singh Bedi Personal life भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और स्पिन गेंदबाज बिशन सिंह बेदी ने सोमवार को अंतिम सांसें ली। काफी समय से बीमार चल रहे बिशन ...और पढ़ें

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Bishan Singh Bedi Personal life: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और स्पिन गेंदबाज बिशन सिंह बेदी ने सोमवार को अंतिम सांसें ली। काफी समय से बीमार चल रहे बिशन ने 77 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। पूर्व भारतीय टीम के कप्तान बिशन सिंह बेदी ने अपने इंटरनेशनल करियर के दौरान भारत को कई मैचों में धांसू जीत दिलाई।
भारत के लिए 1966 से 1979 तक बिशन सिंह बेदी ने टेस्ट क्रिकेट खेला, जिसमें कुल 22 मैचों में उन्होंने भारत की कप्तानी की, जबकि कुल 67 टेस्ट मैच खेलते हुए 266 विकेट झटके। उन्होंने वनडे मैचों में 7 विकेट भी लिए। भारत की पहली वनडे जीत में बिशन ने अहम भूमिका निभाई थी। बता दें कि उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी सुर्खियों में रही, जिन्होंने एक नहीं दो बार शादी रचाई।
Bishan Singh Bedi ने दो बार रचाई थी शादी
दरअसल, भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर रहे बिशन सिंह बेदी (Bishan Singh Bedi) का जन्म 25 सितंबर 1946 में हुआ था, लेकिन आज यानी 23 अक्टूबर को बिशन सिंह बेदी ने 77 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। जितना बिशन सिंह बेदी को भारतीय टीम के महान स्पिनर के रूप में जाना जाता था, उतना ही उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रहती थी।
बता दें कि बिशन सिंह बेदी की प्रेम कहानी बड़ी रोचक रही । उन्होंने अपनी जिंदगी में दो बार शादी रचाई। बिशन सिंह की पहली पत्नी ऑस्ट्रेलियन थी, जिनका नाम ग्लेनिथ था।
यह भी पढ़ें:
1967-68 में भारतीय टीम जब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई थी। इस दौरान मेलबर्न में हुई एक पार्टी में बिशन सिंह बेदी की मुलाकात ऑस्ट्रेलियन गर्ल ग्लेनिथ से हुई और पहली नजर में ही वह उनके प्यार में क्लीन बोल्ड हो गए। दोनों की मुलाकात धीरे-धीरे बढ़ती गई और दोनों ने एक दूसरे से ब्याह रचा लिया।
खबरें और भी
दोनों को एक साल बाद एक बेटा हुआ, जिसका नाम गावस इंदर सिंह रखा गया, लेकिन दोनों के बीच कुछ अनबन बनती चले गई और एक दिन ऐसा भी आया जब दोनों एक दूसरे से अलग होने का मन बना लिया। फिर बिशन और ग्लेनिथ का तलाक हो गया।
ऑस्ट्रेलियन को तलाक देकर हिंदू से रचाई थी बिशन ने शादी
बिशन सिंह बेदी ने हिंदू लड़की अंजू से दूसरी शादी की। दोनों को भी एक बेटा हुआ। इसका नाम उन्होंने अंगद बेदी रखा। बता दें कि अंगद जाने-माने मॉडल और एक्टर हैं। अंगद का अपने पिता के साथ गहरा नाता रहा। सोशल मीडिया पर अक्सर पिता के साथ की अंगद तस्वीरें शेयर करते रहते थे। अंगद बेदी की पत्नी और एक्ट्रेस नेहा के साथ भी बिशन का बॉन्ड अच्छा था।