यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
BGT 2024-25: Mohammed Shami क्या फिट होकर भारतीय टेस्ट स्क्वाड में कर सकते लेट एंट्री?
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने काफी लंबे समय के बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी की है। शमी ने आखिरी बार अपना इंटरनेशनल मुकाबल ...और पढ़ें

HighLights
- मोहम्मद शमी ने 360 दिनों बाद क्रिकेट के मैदान पर की एंट्री
- मोहम्मद शमी पिछले साल विश्व कप के बाद से क्रिकेट के मैदान से रहे दूर
- मोहम्मद शमी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत की स्क्वाड में कर सकते हैं लेट एंट्री
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने काफी लंबे समय के बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी की है। शमी ने आखिरी बार अपना इंटरनेशनल मुकाबला 2023 वनडे विश्व कप फाइनल में खेला था। इसके बाद से वो टखने की चोट के कारण मैदान से दूर थे।
मार्च में उनकी सर्जरी हुई थी और फिर लंबे रिहैब के बाद उनकी वापसी हुई है। भारतीय टीम के पेसर बंगाल के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच मध्य प्रदेश के खिलाफ खेलने उतरे हैं। उनके पूरी तरह फिट होकर उन्होंने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारत की स्क्वाड में अपनी लेट एंट्री की उम्मीदों को फिर से जगा दिया हैं।
Mohammed Shami की 360 दिनों बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी
दरअसल, भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप 'सी' गेम में बंगाल की तरफ से खेल रहे हैं। उन्होंने आज से क्रिकेट के मैदान पर 360 दिनों बाद एंट्री कर ली है।
पिछले साल विश्व कप के दौरान टखने में चोट लगने के बाद शमी को मैदान से दूर होना पड़ा। शमी ने अपनी इंजरी की बाद में सर्जरी भी करवाई और घरेलू सत्र के दौरान वापसी की उम्मीद थी। हालांकि, इस महीने की शुरुआत में उन्हें घुटने में सूजन के कारण उनकी वापसी में देरी हुई।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Mohammed Shami की जल्द भारतीय टीम में होगी वापसी! 1 साल बाद इस टीम के खिलाफ मैदान में उतरेंगे
अब मध्यप्रदेश के खिलाफ रणजी मैच खेलने उतरे शमी की फिटनेस को देखते हुए उम्मीद कि जा रही है कि वह सीरीज के दूसरे चरण में ऑस्ट्रेलिया जा सकते हैं। अगर वह पूरी तरह से फिट हो जाते हैं, तो शमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के दूसरे चरण में वापसी कर सकते हैं।
शमी एडिलेड में दूसरे टेस्ट से पहले वापसी कर सकते हैं, जो पहले मैच के 9 दिन बाद शुरू होगा। बता दें कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आगाज 22 नवंबर से होना है। पहला टेस्ट मैच पर्थ में खेला जाना है।
यह भी पढ़ें: Border Gavaskar Trophy के बाद अब इस टीम में नहीं मिली Mohammed Shami को जगह, स्क्वॉड का एलान हुआ
बता दें कि भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के लिए मोहम्मद शमी की गैरमौजूदगी में भारत ने आकाशदीप, हर्षित राणा, नीतीश रेज्जी और प्रसिद्ध कृष्णा को चुना है। उनके अलावा तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को स्क्वाड में शामिल किया है।