Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या वो वाकई 15 साल का है? वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर ब्रेट ली ने दिया हैरान करने वाला रिएक्शन

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 09:06 AM (IST)

    विश्व क्रिकेट में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की उम्र को लेकर चर्चा है, जिस पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने हैरान करने वाला बयान दिया है। ल ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विश्व क्रिकेट में इस समय वैभव सूर्यवंशी के नाम की चर्चा है। महज 15 साल की उम्र में बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने तहलका मचा रखा है। वह इतनी कम उम्र में जिस तरह की बल्लेबाजी करते हैं उसने उनकी उम्र पर कई बार सवाल खड़े किए हैं। उनकी उम्र को लेकर अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने हैरान करने वाला बयान दिया है।

    वैभव ने टीम इंडिया के लिए डेब्यू भी कर लिया है। उन्हें हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में तीन मैच खेलने का मौका मिला था। इसी के साथ वह भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।।

    उठते रहेंगे सवाल

    ब्रेट ली ने कहा कि वैभव चाहे 15,16,17 या 18 साल के हों, अहम बात ये है कि वह उच्च स्तर पर खेल सकते हैं और उनके लिए यही चर्चा का विषय होना चाहिए। ली ने बीयर बाइसेप्स को दिए इंटरव्यू में कहा, "वह शानदार हैं। भारत से बाहर के लोग जाहिर तौर पर ये सवाल पूछेंगे कि क्या वह 15 साल के हैं? ये संभवतः विश्व क्रिकेट का सबसे चर्चित विषय होगा। अगर वह 15 के हैं तो शानदार हैं, लेकिन अगर वह 17 और 18 के भी हैं तो किसे फर्क पड़ता है। वो बच्चा क्रिकेट खेल सकता है। वह भारत की बेहतरीन खोज हैं। वह आगे जाकर बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले हैं।"

    आईपीएल में दिखाया कमाल

    ली ने कहा कि वैभव आईपीएल में बता चुके हैं कि वह क्या कर सकते हैं। उन्होंने कहा, "उन्होंने इतने कम समय में आईपीएल में अपनी चमक बिखेर दी। हैदराबाद के खिलाफ 97 रनों की वो पारी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के खिलाफ आई थी। वह तूफानी गेंदबाजी कर रहे थे और वैभव उनकी गेंदों को उड़ा रहे थे। वह विशुद्ध क्रिकेटिंग शॉट खेल रहे थे। ये उनकी बैटिंग फॉर्म नहीं है बल्कि ये उनके दिमाग में चलता है। उन्हें बच्चा रहने दीजिए और ज्यादा दबाव मत बनाइए।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'सचिन तेंदुलकर से भी बड़ा खिलाड़ी बनेगा वैभव', रॉबिन उथप्पा की भविष्यवाणी; पृथ्वी शॉ और कांबली का नाम लेकर चेताया

    यह भी पढ़ें- 'आप पहले पानी पिलाओ', वैभव सूर्यवंशी के साथ गौतम गंभीर के बर्ताव को लेकर भड़का पूर्व भारतीय दिग्गज