विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CSK ने छठे खिताब के लिए चला बड़ा दांव, जहीर खान के बाद सरे को तीन बार चैंपियन बनाने वाले कोच को टीम में किया शामिल

Published: Mon, 26 Oct 2026 08:55 PM (IST)

आईपीएल 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने गैरेथ बैटी को असिस्टेंट कोच बनाया है। वे जहीर खान के साथ ...और पढ़ें

गैरेथ बैटी

गैरेथ बैटी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपने कोचिंग स्टाफ में गैरेथ बैटी को शामिल किया है। उनके ऊपर चेन्नई को छठा खिताब दिलाने की जिम्मेदारी होगी। गैरेथ इससे पहले पांच सालों तक इंग्लिश काउंटी टीम सरे के हेड कोच रहे। अब उन्हें सीएसके ने आगामी सीजन के लिए अपने साथ जोड़ा है। बैटी जहीर खान के अंडर में काम करेंगे, जो हाल ही में फ्रेंचाइजी के हेड कोच बने हैं।

गैरेथ आगामी सीजन के लिए असिस्टेंट कोच चुने गए हैं, जो जहीर के साथ मिलकर काम करेंगे। चेन्नई पिछले तीन सीजन में खराब प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में उनके ऊपर जिम्मेदारी होगी कि टीम बेहतर प्रदर्शन करे। चेन्नई ने लगातार तीन सीजन फ्लॉप होने के बाद 18 साल से कोच रहे स्टीफन फ्लेमिंग से नाता तोड़ लिया था।

गैरेथ बैटी बने चेन्नई के असिस्टेंट कोच

गैरेथ अब सीएसके के नए असिस्टेंट कोच बने हैं। हाल ही में फ्रेंचाइजी ने फ्लेमिंग को हटाने के बाद पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान को हेड कोच बनाया था। अब गैरेथ को भी कोचिंग स्टाफ में शामिल किया गया है। वे पांच सालों तक लगातार सरे के हेड कोच रहे। इस दौरान उन्होंने टीम को तीन बार चैंपियनशिप जिताने में अहम भूमिका निभाई। वे सरे के साथ साल 2022 में जुड़े थे और पहले ही सीजन में टीम को चैंपियन बनाया। इसके बाद 2023 और 2024 में भी टीम ने टाइटल पर कब्जा बनाए रखा। 2025 में सरे उप-विजेता रही।

बैटी ने दी प्रतिक्रिया

सीएसके में आने के बाद बैटी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "आईपीएल में सीएसके के साथ मेरा ये नया सफर मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत रोमांचक है। मैं आगे बढ़ने के लिए बहुत उत्सुक हूं।"

चेन्नई के लिए मुश्कलों से भरा रहा तीन सीजन

चेन्नई ने आखिरी बार साल 2023 में आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। धोनी ने टीम को चैंपियन बनाया था लेकिन उसके बाद उन्होंने कप्तानी छोड़ दी और ऋतुराज गायकवाड़ नए कप्तान बने। उन्होंने 2024, 2025 और 2026 में टीम की कप्तानी की लेकिन सीएसके एक भी बार प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी।

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी के बाद छोटे भाई आशीर्वाद ने शतक लगाकर मचाया कोहराम, चट्टान की तरह अड़कर टीम को दिलाई रोमांचक जीत

यह भी पढ़ें- Ranji Trophy Round-up: सारांश जैन की घातक गेंदबाजी से पस्त हुआ बिहार, बडोनी के शतक से संभली दिल्ली; रिंकू सिंह नहीं दिखा सके कमाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।