विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CPL 2025: चेन्‍नई सुपर किंग्‍स का स्‍टार ऑलराउंडर नाइट राइडर्स से जुड़ा, सौंपी गई बेहद अहम जिम्‍मेदारी

Published: Fri, 20 Jun 2025 01:39 PM (IST)

कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने ड्वेन ब्रावो को हेड कोच नियुक्‍त किया है। वह फिल ...और पढ़ें

ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के हेड कोच बने ब्रावो। इमेज- एक्‍स
ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के हेड कोच बने ब्रावो। इमेज- एक्‍स

HighLights

  1. फिल सिमंस की जगह लेंगे ब्रावो
  2. ब्रावो बोले यह सम्‍मान की बात
  3. लगातार कोचिंग कर रहे ब्रावो

 स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) 2025 के लिए ट्रिनबागो नाइट राइडर्स (TKR) ने ड्वेन ब्रावो को हेड कोच नियुक्‍त किया है। वह फिल सिमंस की जगह लेंगे। फिल सिमंस बांग्लादेश टीम के हेड कोच की भूमिका निभा चुके। ब्रावो 2013 से इस लीग से जुड़े हैं। उन्होंने 11 सीजन में 107 मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 8.74 की इकॉनमी रेट से 129 विकेट लिए। वह 9 सीजन तक फ्रेंचाइजी के साथ रहे इस दौरान TKR ने 4 खिताब जीते।

ब्रावो ने कहा यह सम्‍मान की बात

ब्रावो ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, "TKR का मुख्य कोच बनने का अवसर मिलना मेरे लिए सम्मान की बात है, यह एक ऐसी टीम है जो मेरे दिल के बहुत करीब है। मैं कोच फिल सिमंस को पिछले कुछ सालों में उनके समय और कमिटमेंट्स के लिए व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद देना चाहता हूं, और अब मैं अपने और अपने स्‍टाफ के लिए इस नई चुनौती का इंतजार कर रहा हूं।"

लगातार कोचिंग कर रहे ब्रावो

ब्रावो के कोचिंग पोर्टफोलियो में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। पिछले साल उन्हें ILT20 में अबू धाबी नाइट राइडर्स का मुख्य कोच बनाया गया था। यह नाइट राइडर्स ग्रुप के स्वामित्व वाली टीम है।

उन्होंने आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए एक मेंटर के रूप में भी काम किया। ब्रावो ने 2022 में आईपीएल से संन्यास लिया था। इसके बाद 2023 और 2024 में उन्‍होंने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ गेंदबाजी सलाहकार के रूप में काम किया।

WCL का दूसरा सीजन खेलेंगे

इंटरनेशनल लेवल पर ब्रावो 2024 टी20 विश्व कप के दौरान अफगानिस्तान के गेंदबाजी सलाहकार थे। अफगान टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। ब्रावो भले ही कोचिंग कर रहे हो पर उन्‍होंने अब तक क्रिकेट खेलना बंद नहीं किया है।

ब्रावो एक बार फिर क्रिस गेल और कीरोन पोलार्ड के साथ वेस्टइंडीज चैंपियंस के लिए वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) के दूसरे सीजन में खेलेंगे। 18 जुलाई से इंग्लैंड में इसकी शुरुआत होने वाली है। कैरेबियाई टीम 19 जुलाई को एजबेस्टन में दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

ये भी पढ़ें: IND vs ENG 1st Test: काली पट्टी पहनकर उतरे भारत और इंग्‍लैंड के प्लेयर, जानें क्‍या है इसका कारण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।