विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs ENG 1st Test: काली पट्टी पहनकर उतरे भारत और इंग्‍लैंड के प्लेयर, जानें क्‍या है इसका कारण

Published: Fri, 20 Jun 2025 03:38 PM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्‍लैंड क्रिकेट टीम के बीच 5 टेस्‍ट मैचों की सीरीज की आज से शुरुआत हुई। हेडिंग्‍ले ...और पढ़ें

काली पट्टी पहनकर उतरे दोनों टीम के प्‍लेयर। इमेज- एक्‍स
काली पट्टी पहनकर उतरे दोनों टीम के प्‍लेयर। इमेज- एक्‍स

HighLights

  1. हेडिंग्‍ले में खेला जा रहा मुकाबला
  2. स्‍टोक्‍स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
  3. लीड्स में लीड लेना चाहेगी टीम

 स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत और इंग्‍लैंड के बीच 5 टेस्‍ट मैचों की सीरीज का आज, शुक्रवार से आगाज हुआ। हेडिंग्‍ले में खेले जा रहे पहले टेस्‍ट में इंग्‍लैंड के कप्‍तान बेन स्‍टोक्‍स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। मुकाबले में दोनों ही टीमों के बीच प्‍लेयर काली पट्टी पहनकर मैदान पर उतरे हैं। ऐसे में फैंस के मन में सवाल उठने लगा है कि आखिर ऐसा क्‍यों हुआ है।

अहमदाबाद हादसे में गई कई लोगों की जान

दरअसल अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के सम्मान में भारतीय और इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने बांह पर काली पट्टी बांधी और एक मिनट का मौन रखा। हाल ही में अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में करीब 270 लोगों की मौत हो गई। यह विमान उड़ान के कुछ मिनट बाद ही एक बिल्डिंग से टकरा गया था।

बीसीसीआई ने एक्‍स पर दी जानकारी

BCCI ने एक्‍स पर लिखा, भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने लीड्स के हेडिंग्ले में पहले टेस्ट के पहले दिन खेल शुरू होने से पहले अहमदाबाद विमान दुर्घटना के पीड़ितों की याद में मौन रखा। टीमों ने प्रभावित लोगों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए बांह पर काली पट्टी बांधी। टीमें उन सभी लोगों के परिवारों और दोस्तों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हैं, जिन्होंने दुखद रूप से अपनी जान गंवाई।

ये भी पढ़ीं: इंग्‍लैंड में भारतीय टीम की कमान संभालेगा मुंबई का यह प्‍लेयर, लॉर्ड्स तक का सफर तय करने की कहानी बेहद रोचक

भारत टीम की प्लेइंग-11

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), करुण नायर, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।

इंग्लैंड टीम की प्लेइंग-11

बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, बार्यडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर।

ये भी पढ़ें: ENG vs IND: टीम से हुआ बाहर, फिटनेस के कारण फूट-फूट कर रोया, मां ने कोच बनकर दी ट्रेनिंग, अब इंग्लैंड में खूंटा गाड़ने को तैयार भारत का लाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।