विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लोगों का जन सैलाब, फूलों की बारिश... इंग्लैंड के हीरो आकाशदीप का गांव पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

Published: Mon, 18 Aug 2025 10:45 PM (IST)

इंग्लैंड दौरे पर अपनी गेंद के साथ-साथ अहम समय पर अपने बल्ले से टीम इंडिया की जीत में योगदान देने ...और पढ़ें

आकाशदीप ने बच्चों को बताई अपनी कहानी
आकाशदीप ने बच्चों को बताई अपनी कहानी

HighLights

  1. भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप का गांव में जोरदार स्वागत
  2. इंग्लैंड में आकाशदीप ने दिखाया कमाल
  3. आकाशदीप एजबेस्टन टेस्ट के थे हीरो

जागरण संवाददाता, सासाराम, रोहतास। इंग्लैंड में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के बाद अपने गांव लौटे भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप का लगातार जोरदार तरीके से स्वागत हो रहा है। अपने शहर सासाराम से लेकर गांव में गर्मजोशी से हो रहे स्वागत से भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप कायल हैं। रविवार की शाम में बेदा स्थित एबी क्रिकेट अकादमी में फूलों की बारिश से उनका स्वागत किया गया।

स्वागत से अभिभूत हुए आकाशदीप ने कहा कि अपने घर में मिले इस सम्मान ने मेरा उत्साह और बढ़ा दिया है। मेरी इच्छा है कि मैं देश के लिए और यादगार किक्रेट खेलूं। आकाशदीप ने कहा कि उनकी तीनों बहनों के असीम प्यार ने क्रिकेट की बुलंदियों पर पहुंचाया है। इसलिए इंग्लैंड के दौरे से भारत लौटने के बाद मैं सबसे पहले अपनी तीनों बहनों और मां से मिलकर अपनी खुशियां बांटी।

यह भी पढ़ें- एक नहीं, कल होगा तीन टीम इंडिया का एलान, BCCI हेडक्वार्टर में जमकर होगी माथापच्ची

मानसिक तनाव को झेला

आकाशदीप ने कहा कि उन्होंने बहनों को रक्षा बंधन के अवसर पर महंगी गाड़ी गिफ्ट की। मेरी एक बहन को कैंसर होने की मेडिकल रिपोर्ट आने के एक माह तक मैं मानसिक रूप से काफी तनाव में रहा। क्रिकेट की प्रैक्टिस भी प्रभावित हुई। इसके बाद जब इंग्लैंड पहुंचा, तो मैंने काफी मेहनत करके उसकी भरपाई की। इंग्लैंड में खेले गए एक मैच में 10 विकेट लेने के बाद अपनी जीत को सहृदयता से बड़ी बहन ज्योति के नाम पर समर्पित कर दिया, जो कैंसर से पीड़ित है। शायद बहन को अपनी जीत का दिया गया उपहार कैंसर से लड़ी जंग को मात देने में दवा का काम करे।

बच्चों को बताई अपनी कहानी

आकाशदीप ने क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे लड़कों के साथ अपने जीवन के संघर्षों की कहानी भी शेयर किया। उनका उत्साह बढ़ाया कहा कि मेहनत करों, शायद इसी में कई लोग देश के लिए मुझसे भी अच्छा देश के लिए कि्रक्रेट खेल जाए। कहा कि अपने लोगों की उम्मीदें ही उन्हें लगातार आगे बढृने की प्रेरणा देती है। इस अवसर पर क्रिकेट एकेडमी के संस्थापक वैभव चौबे, प्रबंधक पवन हरिशरण समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- इंग्लैंड दौरा खत्म कर वाराणसी पहुंचे क्र‍िकेटर आकाशदीप, बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।