27 साल बाद विश्व कप में मिली दिल दहलाने वाली खबर, सचिन तेंदुलकर के बाद रिंकू सिंह के सिर से उठा पिता का साया
टी20 विश्व कप 2026 के बीच भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन हो गया। ...और पढ़ें
-1772191342253_m.webp)
रिंकू ने पिता की अर्थी को दिया कंधा।
HighLights
क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन हुआ
लिवर कैंसर से जूझ रहे थे रिंकू के पिता
नोएड के अस्पताल में चल रहा था इलाज
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 के बीच भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन हो गया। वह लंबे समय से लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था।
टी20 विश्व कप 2026 खेलने में व्यस्त रिंकू के अपने पिता से मिलने भी आए थे। इसके बाद वह भारतीय टीम से जुड़ गए थे। गुरुवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्हें मैदान पर देखा गया था।
रिंकू ने पिता को दिया कंधा
शुक्रवार सुबह खबर आई कि रिंकू के पिता का निधन हो गया है। इसके बाद रिंकू फिर अलीगढ़ के लिए रवाना हुए और उन्होंने पिता की अर्थी को कंधा दिया। यह पहली बार नहीं है जब क्रिकेटर मैदान पर देश के लिए लड़ते रहे और उनके ऊपर से पिता का साया उठ गया हो। विश्व कप के दौरान ही सचिन तेंदुलकर के पिता का निधन हो गया था।
सचिन तेंदुलकर
1999 विश्व कप के दौरान सचिन ने अपने पिता को खेला था। यह विश्व कप इंग्लैंड में खेला जा रहा था। इसी दौरान सचिन के पिता रमेश तेंदुलकर का हार्ट अटैक से निधन हो गया। इसके बाद सचिन मुंबई के लिए रवाना हुए और अंतिम संस्कार में शामिल हुए। 26 साल के सचिन इसके बा वापस इंग्लैंड गए और उन्होंने केन्या के खिलाफ सेंचुरी जड़ी। यह पारी उनके पिता को समर्पित थी।
इन भारतीय क्रिकेटर्स ने सीरीज के बीच पिता को खोया
विराट कोहली
दिग्गज भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के सिर से 17 साल की उम्र में पिता का साया उठ गया था। रणजी ट्रॉफी के दौरान उन्होंने अपने पिता को खो दिया था। यह मैच दिल्ली और कर्नाटक के बीच खेला जा रहा था। रात दो खबर आती है कि विराट के पिता प्रेम कोहली का ब्रेन स्ट्रोक से निधन हो गया। इसके बाद विराट फौरन घर के लिए रवाना होते हैं। अगले दिन उनकी मैदान पर वापसी होती है और वह 90 रन की पारी खेलते हैं। मुकाबले के बाद वह अपने पिता की अर्थी को कंधा देते हैं।
खबरें और भी
मोहम्मद सिराज
टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज नेशनल ड्यूटी के दौरान अपने पिता को खो चुके हैं। सिराज बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया में थे, इसी दौरान उनके पिता का इंतकाल हो गया था। सिराज हैदराबाद लौटना चाहते थे, लेकिन दुनिया कोरोना वायरस की चपेट में थी।
तत्कालीन हेड कोच रवि शास्त्री ने भी सिराज को समझाया कि उनके पिता भी तो यही चाहते थे कि वह भारतीय टीम के लिए मैच विनर बने। सिराज ने उस सीरीज में भारत को जीत दिलाने में अहम रोल प्ले लिया। भारत लौटेने के बाद वह अब्बू मोहम्मद गौस की कब्र पर गए।