Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    विराट कोहली से लेकर सहवाग-धवन तक, रिंकू सिंह के पिता के निधन पर भावुक हुआ क्रिकेट जगत; दिग्‍ग्‍जों ने जताया शोक

    Updated: Fri, 27 Feb 2026 04:41 PM (IST)

    भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद का निधन हो गया है। उनके निधन से पूरे क्रिकेट जगत में शोक फैल गया है। दुख के इस मौके पर विराट कोहली से लेकर व ...और पढ़ें

    रिंकू सिंह के पिता का निधन

    रिंकू सिंह के पिता का निधन

    HighLights

    1. रिंकू सिंह के पिता खानचंद का निधन

    2. रिंकू सिंह ने पिता की अर्थी को दिया कंधा

    3. विराट कोहली से लेकर शिखर धवन तक ने जताया शोक

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद का लिवर कैंसर की वजह से निधन हो गया। उन्होंने शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। रिंकू के लिए ये सबसे बुरा दौर है और वे पिता की अर्थी को कंधा देने के लिए घर पहुंचे। रिंकू के पिता के निधन पर भारतीय क्रिकेट के तमाम दिग्गजों ने शोक व्यक्त किया। इसमें विराट कोहली से लेकर शिखर धवन और वीरेंद्र सहवाग का नाम शामिल है।

    रिंकू सिंह के पिता की तबीयत अधिक बिगड़ गई थी। इसके बाद रिंकू वापस लौटने की खबर सामने आई थी। हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच के दौरान वे फील्डिंग करते हुए दिखाई दिए। इस मैच के बाद की सुबह खबर आई कि पिता का निधन हो गया है। वे पिछले कुछ समय बीमार चल रहे थे और चौथे स्टेज के लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। उनके निधन के बाद क्रिकेट जगत भी शोक में है।

    विराट कोहली ने जताया शोक

    विराट कोहली ने रिंकू के पिता के निधन पर शोक जताते हुए अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "रिंकू के पिता के निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ। इस कठिन समय में मेरी हार्दिक प्रार्थनाएं और संवेदनाएं आपके और आपके परिवार के साथ हैं। ईश्वर की कृपा से आपको सदा शक्ति मिले। ओम शांति।"

     

    शिखर धवन ने व्यक्त की संवेदना

    शिखर धवन ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, रिंकू, "मेरी गहरी संवेदनाएं आपके और आपके प्रियजनों के साथ हैं। आपके पिता की आत्मा को शांति मिले और इस कठिन समय में आपको शक्ति मिले। ओम शांति।"

    खबरें और भी

     

    अन्य क्रिकेटरों ने जताया शोक

    विराट कोहली और शिखर धवन के अलावा अन्य क्रिकेटरों ने भी शोक जताया। इसमें वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह, सुरेश रैना और इरफान पठान जैसे दिग्गज शामिल हैं। तो वहीं बीसीसीआई के अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने भी शोक व्यक्त किया है।

    यह भी पढ़ें- IND vs WI Playing 11: गेंदबाजों ने बढ़ाई भारत की टेंशन, वर्चुअल क्वार्टर फाइनल में इन प्‍लेयर्स के साथ उतर सकती टीम इंडिया

    यह भी पढ़ें- IND-W vs AUS-W: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की दूसरे वनडे में शर्मनाक हार, कंगारुओं की धरती पर सीरीज जीतने का टूटा सपना