Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND-W vs AUS-W: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की दूसरे वनडे में शर्मनाक हार, कंगारुओं की धरती पर सीरीज जीतने का टूटा सपना

    Updated: Fri, 27 Feb 2026 03:58 PM (IST)

    ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने भारत को दूसरे वनडे मैच में 5 विकेट से हार थमाई है। इसी के साथ टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज जीतने का सपना ...और पढ़ें

    ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया

    ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया

    HighLights

    1. भारतीय महिला टीम की दूसरे वनडे में हार

    2. ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट से हराया

    3. जोर्जिया वोल ने लगाया शतक

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होबार्ट में खेले गए दूसरे वनडे मैच में 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। इसी के साथ टीम इंडिया को सीरीज में भी हार मिली है और ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। भारत ने पहले बैटिंग कर 252 रन बनाए थे और ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 253 रनों का लक्ष्य दिया था।

    हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम की बल्लेबाजी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकी। मैच में भारत को अच्छी शुरूआत मिली लेकिन टीम इंडिया 300 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब नहीं हो सकी। कंगारू टीम के लिए जोर्जिया वोल ने कमाल की बैटिंग की और शतक लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

    हरमनप्रीत कौर और प्रतिका रावल की फिफ्टी

    टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की सलामी जोड़ी स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने 78 रनों की साझेदारी की। हालांकि, उन दोनों के आउट होने के बाद भारत की तरफ से कोई बड़ी साझेदारी नहीं हुई। प्रतिका ने 81 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली और रन आउट हो गईं। उनके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने फिफ्टी लगाई और 70 बॉल पर 54 रन बनाए। इन दोनों के अर्धशतक के दम पर भारतीय टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 251 रन बनाए।

    ऑस्ट्रेलिया के लिए गेंदबाजी में एश्ले गार्डनर ने कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने 10 ओवर में मात्र 39 रन खर्चे और 2 विकेट हासिल किए। अनेबल सदरलैंड और अलाना किंग को भी 2-2 सफलता मिली। मेगन शूट और निकोला कैरी ने भी एक-एक विकेट चटकाए। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 251 रनों पर रोक दिया।

    खबरें और भी

    ऑस्ट्रेलिया की मुकाबले में जीत

    252 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने इस लक्ष्य को 36.1 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। उनके लिए जोर्जिया वोल ने कमाल की बैटिंग की। उन्होंने 82 गेंदों पर 101 रनों की पारी खेली, जिसमें 13 चौके और एक छक्का शामिल रहा। उनके अलावा फोएबे लिचफील्ड ने भी 80 रन बनाए। भारत की तरफ से काश्वी गौतम और दीप्ति शर्मा को 2-2 विकेट मिले, जबकि क्रांति गौड़ को भी एक सफलता मिली।

    भारत को इस मैच में 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज भी गंवा दी है। 3 मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत अब तक कभी भी ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज नहीं जीता था और इस बार भी ये सपना अधूरा रह गया।

    यह भी पढ़ें- विराट कोहली से लेकर सहवाग-धवन तक, रिंकू सिंह के पिता के निधन पर भावुक हुआ क्रिकेट जगत; दिग्‍ग्‍जों ने जताया शोक

    यह भी पढ़ें- IND vs WI Playing 11: गेंदबाजों ने बढ़ाई भारत की टेंशन, वर्चुअल क्वार्टर फाइनल में इन प्‍लेयर्स के साथ उतर सकती टीम इंडिया