मोहसिन नकवी के जख्मों पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने छिड़का नमक, पीसीबी को 'धोखा' देकर छोड़ा PSL; अब खेलेगा IPL
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने हाल ही में चेतावनी दी थी कि जो खिलाड़ी पीएसएल छोड़कर आईपीएल में जा रहे हैं या गए हैं, वह उन ...और पढ़ें

मोहसिन नकवी को ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने दिया धोखा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी के जख्मों पर नमक छिड़क दिया है। इस खिलाड़ी ने नकवी की धमकी के बाद भी पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) का साथ छोड़ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने का फैसला किया है। इस खिलाड़ी का नाम है स्पेंसर जॉनसन।
स्पेंसर पांच बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स में खेलते हुए नजर आएंगे। चेन्नई ने उन्हें अपने चोटिल खिलाड़ी नाथन एलिस के रिप्लेसमेंट के तौर पर जोड़ा है। नाथन मांसपेशियों में चोट के कारण आईपीएल-2026 के पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।
पीएसएल में खेलने वाले थे स्पेंसर
स्पेंसर आईपीएल में आने से पहले पीएसएल में खेलने वाले थे। उन्हें क्वेट ग्लैडिएटर्स ने खरीदा था, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से दो दिन पहले ही उन्होंने आईपीएल का दामन थाम लिया। स्पेंसर ने ये कदम तब उठाया जब नकवी ने चेतावनी देते हुए कहा था कि जो खिलाड़ी पीएसएल छोड़कर आईपीएल में गए हैं या जाएंगे उनके खिलाफ पीसीबी कानूनी कार्रवाई कर सकता है। ये खबर 15 मार्च को आधिकारिक कर दी थी, लेकिन स्पेंसर ने पीएसएल छोड़ने के पीछे निजी कारण बताया था। जाहिर है उन्होंने पीसीबी से आईपीएल में खेलने की बात छुपाई थी और पहले ही नाम वापस ले लिया था और अब वह भारतीय लीग में खेलते हुए नजर आएंगे।
स्पेंसर से पहले जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी और श्रीलंका के दासुन शनाका ने भी पीएसएल छोड़कर आईपीएल में खेलना चुना था। मुजरबानी को कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना था। वहीं शनाका राजस्थान रॉयल्स में सैम करने की जगह आए हैं।
खबरें और भी
फ्रेंचाइजी ने जी आधिकारिक जानकारी
स्पेंसर आईपीएल में पहले गुजरात टाइटंस और कोलकाता के लिए खेल चुके हैं। उनके जुड़ने का एलान करते हुए सीएसके ने एक बयान में बताया, "चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के आने वाले सीजन के लिए चोटिल खिलाड़ी नाथन एलिस का रिप्लेसमेंट चुन लिया है। स्पेंसर जॉनसन 1.5 करोड़ की कीमत में हमारे साथ जुड़ रहे हैं।"