Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CSK full squad, IPL 2026: अनकैप्‍ड खिलाड़‍ियों पर दिल खोलकर लुटाया खजाना, ऐसा है चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स का पूरा स्‍क्‍वाड

    Updated: Tue, 16 Dec 2025 11:17 PM (IST)

    CSK full squad, IPL 2026: चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने आईपीएल 2026 के लिए अपना तगड़ा स्‍क्‍वाड तैयार कर लिया है। सीएसके ने मंगलवार को अबूधाबी में संपन्‍न मि ...और पढ़ें

    चेन्‍नई ने जीते हैं 5 खिताब।

    चेन्‍नई ने जीते हैं 5 खिताब।

    HighLights

    1. चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने तैयार किया अपना 25 सदस्‍यीय स्‍क्‍वाड

    2. फ्रेंचाइजी ने अनकैप्‍ड खिलाड़‍ियों पर दिल खोलकर लुटाया खजाना

    3. सीएसके की बदौलत सरफराज खान की आईपीएल में हुई वापसी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। CSK complete squad, IPL Auction 2026: चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने आईपीएल 2026 के लिए अपना 25 सदस्‍यीय स्‍क्‍वाड तैयार कर लिया है। सीएसके ने मंगलवार को अबूधाबी में संपन्‍न मिनी नीलामी में साहसिक फैसले लेकर रिकॉर्ड्स बुक को हिला दिया। 'येलो ब्रिगेड' ने प्रशांत वीर (14.2 करोड़ रुपये) को आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा अनकैप्‍ड खिलाड़ी बनाया। इसके अलावा कार्तिक शर्मा पर भी फ्रेंचाइजी मेहरबान रही।

    इसके अलावा बड़ी खबर रही कि सरफराज खान की तीन साल बाद आईपीएल में वापसी हुई। सीएसके ने सरफराज खान को एक्‍सेलेरेटेड राउंड में उनकी बेस प्राइस 75 लाख रुपये में खरीदा। सीएसके ने नीलामी में दिमागी फैसले लिए और चार विदेशी खिलाड़‍ियों को भी खरीद लिया। गौर करें कि मिनी नीलामी के बाद आईपीएल 2026 के लिए चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स का स्‍क्‍वाड कैसा बना है।

    नीलामी के दिन खरीदा खिलाड़ी

    अकील हुसैन - बांग्‍लादेश के स्पिनर अकील हुसैन का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। सीएसके ने हुसैन को उनकी बेस प्राइस में खरीदा।

    प्रशांत वीर - प्रशांत वीर का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। एलएसजी और एमआई में प्रशांत को खरीदने के लिए जंग छिड़ी। एमआई के पास ज्‍यादा पर्स नहीं बचा, जिसके कारण उसे पीछे हटना पड़ा। 1.30 करोड़ रुपये का पैडल उठाकर सीएसके जंग में उतरा। लखनऊ और चेन्‍नई के बीच घमासान शुरू हुआ। 4.20 पर लखनऊ किनारे हुआ तो राजस्‍थान ने पैडल उठाया। अब चेन्‍नई और रॉयल्‍स के बीच जंग छिड़ गई। 6.80 लाख दाम पहुंचने पर हैदराबाद रेस में उतर आया। बहुत ही दिलचस्‍प जंग देखने को मिल रही है। सीएसके और हैदराबाद के बीच घमासान हुआ। चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स की जीत हुई, जिसने प्रशांत वीर को 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा।

    कार्तिक शर्मा - कार्तिक शर्मा का नाम सामने आया। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच पैडल वॉर शुरू हुआ। फिर कोलकाता नाइटराइडर्स भी मैदान में उतर गया। लखनऊ और केकेआर के बीच शर्मा को खरीदने की जंग चली। बहुत जल्‍द कार्तिक का दाम 2 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। 3 करोड़ रुपये पर सीएसके भी नीलामी जंग में शामिल हुआ। 19 साल के क्रिकेटर की बोली 10 करोड़ रुपये पार पहुंची। 13 करोड़ रुपये पर केकेआर रेस से हटा तो सनराइजर्स हैदराबाद शामिल हो गया। चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने आखिरकार किला फतह किया और 14 करोड़ रुपये में कार्तिक शर्मा को अपना बनाया।

    खबरें और भी

    मैथ्‍यू शॉर्ट - ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाड़ी मैथ्‍यू शॉर्ट का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपये है। सीएसके ने बेस प्राइस पर खरीदा।

    अमन खान - अमन खान का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने पैडल उठाया। पंजाब किंग्‍स भी रेस में शामिल हुआ। सीएसके ने 40 लाख रुपये में अमन खान को अपना बनाया।

    सरफराज खान - सरफराज खान का नाम आया। भारतीय बल्‍लेबाज की बेस प्राइस 75 लाख रुपये है। चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने सरफराज को बेस प्राइस में खरीदा। तीन साल बाद सरफराज की आईपीएल में हुई वापसी।

    मैट हेनरी - न्‍यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स पैडल उठाने वाली एकमात्र टीम रही। सीएसके ने हेनरी को उनकी बेस प्राइस में खरीदा।

    राहुल चाहर - लेग स्पिनर राहुल चाहर का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये है। चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स और पंजाब किंग्‍स के बीच चाहर के लिए घमासान हुआ। सीएसके ने आखिरकार बाजी मारी और 5.20 करोड़ रुपये में राहुल चाहर को खरीदा।

    जैक फोक्‍स - न्‍यूजीलैंड के ऑलराउंडर जैक फोक्‍स का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 75 लाख रुपये है। चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने बेस प्राइस में खरीदा।

    रिटेन किए गए खिलाड़ी

    रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, महेंद्र सिंह धोनी, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी।

    ट्रेड किए गए खिलाड़ी

    संजू सैमसन (राजस्थान रॉयल्स से)

    IPL 2026 के लिए CSK का फुल स्क्वॉड

    रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, महेंद्र सिंह धोनी, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, संजू सैमसन, अकील हुसैन (2 करोड़ रुपये), प्रशांत वीर (14.2 करोड़ रुपये), कार्तिक शर्मा (14 करोड़ रुपये), मैथ्‍यू शॉर्ट (1.50 करोड़ रुपये), अमन खान (40 लाख रुपये), सरफराज खान (75 लाख रुपये), मैट हेनरी (2 करोड़ रुपये), राहुल चाहर (5.20 करोड़ रुपये) और जैक फोक्‍स (75 लाख रुपये)।

    यह भी पढ़ें- IPL Auction 2026: CSK की नजरों में होंगे ये खिलाड़ी, नीलामी में इन कमियों को पूरा करना चाहेगी पांच बार की चैंपियन

    यह भी पढ़ें- फाफ डुप्लेसी ने आईपीएल-2026 ऑक्शन से नाम लिया वापस, पाकिस्तान की लीग में खेलने को दी तवज्जो