Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL 2025: Dhoni को टीम में बनाए रखने के लिए CSK ने निकाला तोड़, BCCI के सामने रखा खास प्रस्ताव

    Updated: Thu, 01 Aug 2024 08:50 PM (IST)

    आईपीएल 2025 की तैयारियों जोरों पर हैं। 31 जुलाई को बीसीसीआई और फ्रेंचाइजियों के मालिक के साथ बैठक हुई थी। इसमें कई अहम नियमों को लेकर चर्चा की गई। ऐसे ...और पढ़ें

    एमएस धोनी को रिटेन करने के लिए सीएसके ने चली नई चाल। फाइल फोटो
    एमएस धोनी को रिटेन करने के लिए सीएसके ने चली नई चाल। फाइल फोटो

    HighLights

    1. आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले बीसीसीआई ने की बैठक
    2. बैठक में फ्रेंचाइजियों के मालिकों ने इम्पैक्ट नियम जैसे महत्वपूर्ण नियमों पर अपने सुझाव दिए
    3. सीएसके ने एक पुराने नियम का हवाला देकर धोनी को रिटेन करने की नई चाल चली है

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एमएस धोनी क्या आईपीएल 2025 खेलेंगे? क्रिकेट के गलियारे में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, एक कार्यक्रम में धोनी ने हाल ही में कहा कि वह और सीएसके 2025 सीजन खेलने पर निर्णय लेने से पहले नियमों को लेकर हुई बैठ को अंतिम रूप दिए जाने का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फ्रेचाइजी ने BCCI को एक सुझाव देकर टीम में बरकार रखने का रास्ता तलाश रही है।

    गौरतलब हो कि मुंबई में आईपीएल और दस फ्रेंचाइजियों के बीच हुई बैठक के दौरान सीएके ने एक पुराने नियम को लागू कराने का मुद्दा उठाया। साल 2008 से लेकर 2021 तक एक नियम था कि यदि कोई खिलाड़ी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए पांच या उससे अधिक साल हो गए हैं तो उसे अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में वर्गीकृत किया जाएगा। अब सीएसके इस नियम को फिर से लागू करवाकर धोनी को टीम में बरकरार रखना चाहती है। हालांकि, अधिकांश फ्रेंचाइजी इस नियम के खिलाफ हैं।

    अनकैप्ड का नियम लागू करवाना चाहता है CSK

    बता दें कि आईपीएल ऑक्शन में अनकैप्ड खिलाड़ियों का बेस प्राइज कम रहता है। ऐसे माना जा रहा है कि सीएसके इस रास्ते से धोनी को रिटेन करने के लिए उत्सुक है। हालांकि, कई अन्य फ्रेंचाइजी लंबे समय से रिटायर हो चुके अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को अनकैप्ड का दर्जा देने के पक्ष में नहीं थीं। फ्रेंचाइजियों का कहना था कि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर ऑक्शन में रखना उनका अनादर करना होगा।

    यह भी पढे़ं- 2019 WC Semi Final में मिली हार के बाद टूटकर बिखर चुक थे MS Dhoni, बताया खुद को कैसे संभाला

    पांच साल हो जाएंगे धोनी को संन्यास लिए हुए 

    बता दें कि धोनी ने 15 अगस्त, 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। आईपीएल 2022 से पहले होने वाली मेगा नीलामी से पहले, धोनी सीएसके की रिटेंशन सूची में रवींद्र जडेजा के बाद दूसरे खिलाड़ी थे, जिन्हें फ्रैंचाइजी के नीलामी पर्स से 12 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा गया था। उस साल एक अनकैप्ड खिलाड़ी को रिटेन करने पर टीम को सिर्फ 4 करोड़ रुपये खर्च करने पड़े थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढे़ं- VIDEO: MS Dhoni को क्यों कहा जाता है 'थाला फॉर अ रीजन', माही ने आखिरकार बता दी इसके पीछे की कहानी