CSK vs LSG Live Score: चेन्नई ने लखनऊ को 5 विकेट से रौंदा, प्लेऑफ की राह हुई मजबूत
Chennai Super Kings vs Lucknow Super Giants Live Updates: चेन्नई ने लखनऊ को मात देने के साथ ही अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। वह अब पांचवें स्थान पर आ गई है और उसने प्लेऑफ की उम्मीदें मजबूत कर ली है।

चेन्नई के सामने लखनऊ की चुनौती
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। उर्विल पटेल की तूफानी पारी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को अपने घर चेपॉक में लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा दिया। लखनऊ ने जीत के लिए 204 रनों का टारगेट रखा था जिसे पांच बार की चैंपियन ने चार गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।
उर्विल पटेल ने 23 गेंदों पर दो चौके और आठ छक्कों की मदद से 65 रनों की पारी खेली। उन्होंने इस मैच में 13 गेंदों पर फिफ्टी ठोकी और आईपीएल इतिहास की संयुक्त रूप से सबसे तेज फिफ्टी अपने नाम कर ली। उनके अलावा कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 28 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 42 रन बनाए।
इससे पहले, जेमी ओवरटन की शानदार गेंदबाजी के दम पर चेन्नई ने वापसी करते हुए लखनऊ को उस स्कोर तक पहुंचने नहीं दिया जिसकी एक समय आस लग रही थी। पावरप्ले में एक विकेट खोकर 91 रन बनाने वाली लखनऊ 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 203 रन ही बना सकी।
उसके लिए जोश इंग्लिस ने 33 गेंदों पर 10 चौके और छह छक्कों की मदद से 85 रनों की पारी खेली। उनके जाने के बाद लखनऊ ने मध्य के ओवरों में लगातार विकेट खोए और इसी कारण एक समय आसानी से 230 के पार जाती दिख रही लखनऊ थम गई। वो तो अंत में शाहबाज अहमद ने कुछ अच्छे हाथ दिखा जिसके दम पर लखनऊ ने 200 का आंकड़ा पार किया। आखिरी गेंद पर शाहबाज ने छक्का मारा। वह 25 गेंदों पर 43 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने तीन चौके और तीन छक्के मारे।
चेन्नई के लिए ओवरटन ने तीन विकेट अपने नाम किए।
CSK vs LSG Live: चेन्नई की जीत
चेन्नई ने लखनऊ को पांच विकेट से हरा दिया। आखिरी ओवर में उसे 10 रन चाहिए थे। शिवम दुबे ने दो छक्के मार टीम को जीत दिलाई।
CSK vs LSG Live: आखिरी ओवर में चेन्नई को चाहिए 10 रन
आखिरी ओवर बचा है। चेन्नई को जीत के लिए 10 रनों की जरूरत है। 19वें ओवर में चेन्नई ने 11 रन जोड़े।
CSK vs LSG Live: दो ओवरों का खेल बचा
दो ओवरों का खेल बचा है। चेन्नई को जीत के लिए 21 रनों की जरूरत है। मैच इस समय रोमांचक मोड पर है। चेन्नई की पूरी उम्मीदें प्रशांत वीर और शिवम दुबे पर टिकी हैं।
CSK vs LSG Live: कार्तिक शर्मा को आवेश ने किया आउट
17वें ओवर की पहली गेंद पर आवेश खान ने कार्तिक शर्मा को आउट कर दिया। अक्षत रघुवंशी ने उनका कैच लपका। इसी के साथ चेन्नई ने अपना पांचवां विकेट खो दिया।
CSK vs LSG Live: ब्रेविस भी लौटे पवेलियन
चेन्नई को एक और बड़ा झटका लगा है। 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर राठी ने ब्रेविस को बोल्ड कर दिया और इसी के साथ चेन्नई ने अपना चौथे विकेट खो दिया। ब्रेविस ने 12 गेंदों पर 10 रन बनाए।
CSK vs LSG Live: 15 ओवरों का खेल खत्म
चेन्नई की पारी के 15 ओवर हो गए हैं। टीम ने तीन विकेट खोकर 165 रन बना लिए हैं। पांच ओवरों में उसे जीत के लिए 30 गेंदों पर 39 रनों की जरूरत है।
CSK vs LSG Live: गायकवाड़ लौटे पवेलियन
13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर शाहबाज अहमद ने गायकवाड़ को आउट कर चेन्नई को तीसरा झटका दे दिया। चेन्नई के कप्तान गेंद की लैंथ को समझ नहीं सके और बोल्ड हो गए। उन्होंने 28 गेंदों पर 42 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके और दो छक्के मारे।
CSK vs LSG Live: उर्विल पटेल की तूफानी पारी खत्म
तूफानी पारी खेल रहे उर्विल पटेल की पारी का अंत हो गया है। 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर शाहबाज अहमद ने उन्हें आवेश खान के हाथों डीप एक्स्ट्रा कवर्स पर आउट कराया। पटेल ने 23 गेंदों पर 65 रनों की पारी खेली जिसमें आठ छक्के और दो चौके मारे।
CSK vs LSG Live: उर्विल पटेल को मिला जीवनदान
नौवें ओवर की तीसरी गेंद पर उर्विल पटेल को जीवनदान मिला। प्रिंस यादव ने एक शॉर्ट गेंद फेंकी जिसे पटेल ने पुल किया। गेंद ने बल्ले का ऊपरी किनारा लिया, लेकिन प्वाइंट पर खड़े दिग्वेश राठी आसान सा कैच नहीं पकड़ सके।
CSK vs LSG Live: उर्विल पटेल की तूफानी फिफ्टी
चेन्नई के बल्लेबाज उर्विल पटेल ने तूफानी बल्लेबाजी की है और 13 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर दिया है। वह आईपीएल में सबसे तेज फिफ्टी के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं। राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल ने भी आईपीएल में 13 गेंदों पर फिफ्टी बनाई है। वह चेन्नई के लिए सबसे तेज आईपीएल फिफ्टी बनाने वाले बल्लेबाज भी बने हैं।
CSK vs LSG Live: उर्विल पटेल से कांपे गेंदबाज, पावरप्ले खत्म
चेन्नई का पावरप्ले खत्म हो गया है। टीम ने छह ओवरों में एक विकेट खोकर 97 रन बनाए हैं। उर्विल पटेल ने तूफानी बल्लेबाजी की है और वह इस समय 10 नौ गेंदों पर 42 रन बनाकर खेल रहे हैं। पटेल ने अभी तक छह छक्के और एक चौका मारा। वह सबसे तेज आईपीएल फिफ्टी के रिकॉर्ड के पास हैं।
CSK vs LSG Live: आवेश का महंगा ओवर
पांचवें ओवरा लेकर आए आवेश खान ने काफी रन खर्च किए। उर्विल पटेल ने इस ओवर में लगातार तीन छक्के मारे। आवेश ने इस ओवर में कुल 25 रन दिए। आवेश ने कुल चार छक्के खाए। एक छक्का गायकवाड़ ने मारा।
CSK vs LSG Live: चेन्नई का पहला विकेट गिरा
चौथे ओवर की चौथी गेंद पर चेन्नई को पहला झटका लग गया है। दिग्वेश राठी ने संजू सैमसन को बोल्ड कर दिया। आउट होने से पहले संजू ने इसी ओवर में एक छक्का और एक चौका मारा। उन्होंने 14 गेंदों पर 28 रन बनाए जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल रहे।
CSK vs LSG Live: चेन्नई की दमदार शुरुआत
चेन्नई को तेज शुरुआत मिली है। संजू और कप्तान ऋतुराज ने आते ही आक्रमण की रणनीति अपनाई है। तीन ओवरों के बाद टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 35 रन है।
CSK vs LSG Live: सलामी जोड़ी मैदान पर
पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में 203 रन बनाए। अब 204 रन चेज करने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की सलामी जोड़ी मैदान पर आ चुकी है। संजू सैमसन का सामना कप्तान रुतुराज गायकवाड़ दे रहे हैं। लखनऊ की ओर से पहला ओवर मोहम्मद शमी को थमाया गया। शमी ने इस ओवर में 11 रन दिए।
CSK vs LSG Live Score: लखनऊ की पारी खत्म
लखनऊ की पारी खत्म हो गई है। टीम ने 20 ओवरों के बाद आठ विकेट खोकर 203 रन बनाए हैं। शाहबाज अहमद 43 रन बनाकर नाबाद रहे।
CSK vs LSG Live Score: शमी आते ही लौटे पवेलियन
शमी आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर रन आउट हो गए। वह खाता तक नहीं खोल पाए। लखनऊ ने उनके रूप में अपना आठवां विकेट खोया।
CSK vs LSG Live Score: हिम्मत सिंह आउट
हिम्मत सिंह आउट हो गए हैं। उन्हें आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर कम्बोज ने बोल्ड कर दिया। हिम्मत ने 12 गेंदों पर 17 रनों की पारी खेली। इसी के साथ लखनऊ ने अपना सातवां विकेट खो दिया।
CSK vs LSG Live Score: अक्षत रघुवंशी लौटे पवेलियन
अक्षत रघुवंशी आउट हो गए हैं। उनका विकेट जेमी ओवरटन ने लिया। 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर अक्षत ने मिड ऑफ के ऊपर से खेलने की कोशिश की लेकिन उर्विल पटेल द्वारा लपके गए।
CSK vs LSG Live Score: मार्करम हुए रन आउट
13वें ओवर की पहली ही गेंद पर लखनऊ का एक और विकेट गिर गया हेै। इस बार एडेन मार्करम पवेलियन लौटे हैं। उन्हें डेवाल्ड ब्रेविस ने अपनी सीधी थ्रो से रन आउट किया। वह सात गेंदों पर छह रन ही बना सके।
CSK vs LSG Live Score: पंत भी लौटे पवेलियन
10वें ओवर की पहली गेंद पर इंग्लिस को आउट करने के बाद ओवरटन ने चौथी गेंद पर लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत को भी आउट कर दिया। पंत गेंद को समझ नहीं पाए और बोल्ड हो गए। उन्होंने 12 गेंदों पर 15 रन बनाए। लखनऊ को इसी के साथ चौथा झटका लगा।
CSK vs LSG Live Score: शतक पूरा नहीं कर पाए इंग्लिस
जेमी ओवरटन ने 10वें ओवर की पहली ही गेंद पर इंग्लिस को विकेटरीपर संजू सैमसन के हाथों कैच करा चेन्नई को तीसरा सफलता दिला दी। इंग्लिस शतक की तरफ बढ़ रहे थे, लेकिन स्कूप खेलने के कारण अपना विकेट खो बेठे। वह 33 गेंदों पर 85 रन बनाने में सफल रहे जिसमें 10 चौके और छह छक्के शामिल रहे।
CSK vs LSG Live Score: पूरन लौटे पवेलियन
पावरप्ले के बाद अपना पहला ओवर लेकर आए नूर अहमद ने दूसरी ही गेंद पर टीम को बड़ी सफलता दिला दी है। उन्होंने निकोलस पूरन को पवेलियन भेज दिया है। सरफराज खान ने डीप मिडविकेट पर उनका कैच लपका।
CSK vs LSG Live Score: पावरप्ले खत्म
पावरप्ले खत्म हो गया है। इन छह ओवरों में लखनऊ के बल्लेबाजों, खासकर जोश इंग्लिस ने तूफानी बैटिंग की है। उनकी अर्धशतकीय पारी के दम पर टीम ने एक विकेट खोकर 91 रन बनाए है। इंग्लिस इस समय 25 गेंदों पर 77 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके साथ निकोलस पूरन क्रीज पर हैं।
CSK vs LSG Live Score: मिचेल मार्श लौटे पवेलियन
मिचेल मार्श आउट हो गए हैं और इसी के साथ लखनऊ को पहला झटका लग गया है। छठे ओवर की पहली गेंद पर कम्बोज ने उन्हें लॉन्ग ऑन पर डेवाल्ड ब्रेविस के हाथों कैच कराया। मार्श ने 10 गेंदों पर 10 रन बनाए।
CSK vs LSG Live Score: इंग्लिस का अर्धशतक पूरा
पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर इंग्लिस ने चौका मार अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 17 गेंदों पर ये काम किया।
CSK vs LSG Live Score: लखनऊ की तेज शुरुआत
मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस ने लखनऊ को तेज शुरुआत दी है। दोनों ने तीन ओवरों में टीम के खाते में बिना किसी विकेट के 41 रन जोड़ दिए हैं।
CSK vs LSG Live Score: लखनऊ की पारी शुरू
लखनऊ की पारी शुरू हो गई है। मिचेल मार्श के साथ जोश इंग्लिस पारी की शुरुआत कर रहे हैं। अकील हुसैन चेन्नई के लिए पहला ओवर फेंक रहे हैं।
CSK vs LSG Live Score: लखनऊ की प्लेइंग-11
चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी
CSK vs LSG Live Score: लखनऊ की प्लेइंग-11
लखनऊ सुपर जायंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव।
CSK vs LSG Live Score: चेन्नई की पहले गेंदबाजी
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। चेन्नई ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। लखनऊ ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। जोश इंग्लिस चोट के बाद वापस आ रहे हैं। वहीं आवेश खान की जगह मयंक यादव टीम में आए हैं।
CSK vs LSG Live Score: कुछ ही देर में होगा टॉस
चेन्नई के चेपॉक मैदान पर दोनों टीमें तैयारी कर रही है। कुछ ही देर में मुकाबले का टॉस होगा।
CSK vs LSG Live Score: संजू सैमसन बनेंगे परेशानी
इस सीजन चेन्नई में आए संजू सैमसन शानदार फॉर्म में हैं। उनकी तूफानी बैटिंग ने टीम को प्लेऑफ की रेस में बनाए रखा है। आज एक बार फिर संजू पर नजरें होंगी और वह लखनऊ के लिए परेशानी बन सकते हैं।
CSK vs LSG Live Score: धोनी पर रहेंगी नजरें
एमएस धोनी इस सीजन एक भी मैच नहीं खेले हैं। फैंस को उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार है। वह चोट के कारण बाहर चल रहे हैं। आज देखना होगा कि धोनी मैदान पर उतरते हैं या नहीं।
CSK vs LSG Live Score: हेड टू हेड आंकड़े
चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल में अभी तक कुल छह मैच खेले गए हैं जिसमें से चेन्नई के हिस्से दो में जीत आई है तो वहीं लखनऊ ने तीन बार बाजी मारी है। एक मैच रद रहा है।
CSK vs LSG Live Score: चेन्नई को जीत जरूरी
चेन्नई सुपर किंग्स ने खराब शुरुआत के बाद वापसी करते हुए अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है, लेकिन उसे इस रेस में बने रहने के लिए लगातारप जीत की जरूरत है। आज भी लखनऊ के खिलाफ उसे हर हाल में जीत चाहिए।
CSK vs LSG Live Score: अपने घर में लखनऊ से टकराएगी चेन्नई
आईपीएल-2026 में आज दिन के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना अपने घर चेपॉक में लखनऊ सुपर जायंट्स से है। इस मैच में चेन्नई की कोशिश प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने की है।