Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    DC IPL 2026 Full Schedule: लखनऊ के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स खेलेगी अपना पहला मैच, कैसा है टीम का बाकी शेड्यूल

    Updated: Fri, 13 Mar 2026 05:13 PM (IST)

    दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2026 में अपनी पहली ट्रॉफी जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है। अक्षर पटेल की कप्तानी में टीम अपना पहला मैच 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जाय ...और पढ़ें

    Delhi Capitals IPL 2026 Full Schedule

    Delhi Capitals IPL 2026 Full Schedule

    HighLights

    1. पहला मैच 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ

    2. अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ट्रॉफी जीतने को तैयार

    3. टीम में केएल राहुल, मिचेल स्टार्क जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Delhi Capitals IPL 2026 Full Schedule: दिल्ली कैपिटल्स उन टीमों में से एक है, जो आईपीएल के पहले सीजन से खेल रही है। हालांकि, वे अब तक एक बार भी ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर सके हैं। टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2020 में रहा था, जब वे उप-विजेता रहे थे। दिल्ली को फाइनल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में अब अक्षर पटेल की कप्तानी में वे आईपीएल 2026 में चैंपियन बनना चाहेंगे।

    दिल्ली की टीम अपना पहला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 1 अप्रैल को खेलेगी। टीम आगामी सीजन के लिए मजबूत दिखाई दे रही है और धमाल मचाने को तैयार है। दिल्ली में अक्षर के अलावा केएल राहुल, मिचेल स्टार्क और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ी हैं, जो अपने दम पर टीम को मैच जिताने की काबिलियत रखते हैं। ऐसे में देखें कि दिल्ली का पूरा शेड्यूल कैसा है? हालांकि, अभी 4 मैचों का शेड्यूल ही सामने आया है।

    दिल्ली कैपिटल्स का IPL 2026 में पहला मैच

    दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी। अक्षर की कप्तानी वाली टीम की कोशिश होगी कि वे पहले मैच में ही जीत हासिल कर टूर्नामेंट की शानादर शुरूआत करें। ये मुकाबला शाम 7:30 बजे से लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में खेला जाना है।

    IPL 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का शेड्यूल

    • 1 अप्रैल - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स - लखनऊ - शाम 7:30 बजे
    • 4 अप्रैल - दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस - दिल्ली - शाम 7:30 बजे
    • 8 अप्रैल - दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस - दिल्ली - शाम 7:30 बजे
    • 11 अप्रैल - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स - चेन्नई - शाम 7:30 बजे
    • 18 अप्रैल - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स - बेंगलुरु - दोपहर 3:30 बजे
    • 21 अप्रैल - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स - हैदराबाद - शाम 7:30 बजे
    • 25 अप्रैल - दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स - दिल्ली - दोपहर 3:30 बजे
    • 27 अप्रैल - दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - दिल्ली - शाम 7:30 बजे
    • 1 मई - राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स - जयपुर - शाम 7:30 बजे
    • 5 मई - दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - दिल्ली - शाम 7:30 बजे
    • 8 मई - दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स - दिल्ली - शाम 7:30 बजे
    • 11 मई - पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स - धर्मशाला - शाम 7:30 बजे
    • 17 मई - दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स - दिल्ली - शाम 7:30 बजे
    • 24 मई - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स - कोलकाता - शाम 7:30 बजे

     

    खबरें और भी

    दिल्ली की मजबूत टीम

    दिल्ली की टीम में केएल राहुल, नितीश राणा, डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स जैसे खिलाड़ी हैं, जो मजबूत से मजबूत गेंदबाजी लाइन-अप के खिलाफ भी रन बनाने की ताकत रखते हैं। उनके अलावा ऑलराउंडर में अक्षर पटेल, आशुतोष शर्मा और आकिब नबी जैसे नाम शामिल हैं। नबी ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर को रणजी चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई है। तो वहीं गेंदबाजों में कुलदीप यादव, टी नटराजन, मिचेल स्टार्क और लुंगी एनगिडी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

    IPL 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वाड

    केएल राहुल, मिचेल स्टार्क, अक्षर पटेल (कप्तान), कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, टी. नटराजन, मुकेश कुमार, नितीश राणा, अभिषेक पोरेल, आशुतोष शर्मा, बेन डकेट, समीर रिजवी, करुण नायर, डेविड मिलर, पथुम निसांका, पृथ्वी शॉ, आकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, काइल जैमीसन, दुष्मंथा चमीरा, विप्रज निगम, माधव तिवारी, अजय मंडल, त्रिपुरा विजय, साहिल पारख।

    यह भी पढ़ें- T20 World Cup: एबी डिविलियर्स ने मुताबिक संजू सैमसन नहीं, ये भारतीय खिलाड़ी था प्‍लेयर ऑफ द टूर्नामेंट पाने का हकदार

    यह भी पढ़ें- सनराइजर्स के 'द हंड्रेड' में अबरार अहमद को खरीदने पर मचे हंगामे के बीच सामने आया BCCI का बयान, कहा- 'ये हमारे...'