Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर रेप का लगा आरोप

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 03:45 PM (IST)

    आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले अभिषेक पोरेल को शादी का झांसा देकर रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश क ...और पढ़ें

    दिल्ली कैपिटल्स का खिलाड़ी गिरफ्तार

    दिल्ली कैपिटल्स का खिलाड़ी गिरफ्तार

    HighLights

    1. दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल शादी के वादे पर गिरफ्तार

    2. महिला ने रेप, मारपीट और धमकी के गंभीर आरोप लगाए

    3. कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई की

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले अभिषेक पोरेल पर आफत टूट पड़ी है। बंगाल के इस क्रिकेटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभिषेक पोरेल पर शादी का झांसा देकर रेप करने के आरोप लगे हैं। इसके अलावा भी पोरेल पर कई गंभीर आरोप लगे हैं जिसके बाद दम दम पुलिस स्टेशन के अंडर आने वाले इमामी सिटी की पुलिस ने क्रिकेटर को गिरफ्तार कर लिया है।

    हुगली रुरल पुलिस एसपी कुंवर भूषण सिंह के मुताबिक, जून में एक छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई थी की पोरेल ने उनसे शादी का वादा किया और शारीरिक संबंध बनाए। इसके अलावा उनके साथ मारपीट और आपराधिक धमकियां भी दीं।

    हाई कोर्ट ने दिए आदेश

    बाद में कलकत्ता हाई कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिए कि वह इस मामले में क्रिकेटर को गिरफ्तार करे। हालांकि, पोरेल ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से साफ इनकार किया है। शिकायत के अनुसार महिला ने बताया है कि वह और पोरेल बीते तीन साल से रिलेशनशिप में थे, लेकिन पिछले साल दोनों के बीच मतभेद होने लगे। इसके बाद क्रिकेटर ने उनसे दूरी बनाना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि पोरेल ने उनसे शादी करने की बात कही थी, लेकिन अब वह इससे मुकर रहे हैं।

    शिकायत में महिला ने बताया कि पोरेल ने शादी की बात कहते हुए उनके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने पोरेल पर शोषण और आपराधिक धमकियां देने के भी आरोप लगाए हैं। पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा, "हमें शिकायत मिली है और हमने जांच शुरू कर दी है।"

    खबरें और भी

    इंडिया-ए टीम का रहे हिस्सा

    पोरेल भारतीय क्रिकेट का जाना-माना नाम हैं। वह आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स से खेलते हैं। इसके अलावा वह इंडिया-ए के लिए भी खेल चुके हैं और टीम के साथ इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने 2021-22 में बंगाल के लिए अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था और अभी तक 32 मैच खेल चुके हैं। इसके अलावा वह 23 लिस्ट-ए मैच भी खेल चुके हैं।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली कैपिटल्स में हुई युवराज सिंह की एंट्री, सौरव गांगुली के साथ ट्रायल्स में आए नजर; होने वाला है कुछ बड़ा?

    यह भी पढ़ें- पिता चाहते थे डॉक्टर बने, बेटा बना देश का तेज गेंदबाज, बारामूला की गलियों से टीम इंडिया में पहुंचा आकिब रचेगा इतिहास