दिल्ली कैपिटल्स में हुई युवराज सिंह की एंट्री, सौरव गांगुली के साथ ट्रायल्स में आए नजर; होने वाला है कुछ बड़ा?
भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज सौरव गांगुली और युवराज सिंह दिल्ली कैपिटल्स के खेमे में नजर आए और इसी के साथ कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। ...और पढ़ें

दिल्ली कैपिटल्स के खेमे में दिखे सौरव गांगुली और युवराज सिंह

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के महान ऑलराउंडर युवराज सिंह को लेकर चर्चा थी कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ में नजर आ सकते हैं। अब इस बात की पुष्टि होती दिख रही है। युवराज के साथ सौरव गांगुली भी नजर आए। न ही फ्रेंचाइजी और न ही दोनों खिलाड़ियों ने अभी तक आधिकारिक तौर पर अपने रोल के बारे में जानकारी दी है।
हालांकि, बेंगलुरू स्थित जस्ट क्रिकेट एकेडमी में इन दोनों की मौजूदगी ने अटकलों की आग को हवा दे दी है और माना जा रहा है कि दिल्ली कैपिटल्स में अगले साल बदलाव दिख सकता है। ये दोनों ट्रायल्स के दौरान मैदान पर नजर आए।
युवराज रहे सक्रिय
ट्रायल्स के दौरान युवराज अंपायर के पीछे खड़े रहे और बड़ी गंभीरता से बल्लेबाजों को परखते रहे। वह बल्लेबाजों को गाइड भी कर रहे थे। गांगुली भी इस दौरान सक्रिय रहे और इन दोनों के साथ पूर्व लेग स्पिनर अमित मिश्रा भी नजर आए। इन लोगों की फोटोज इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि अगले साल दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ में काफी बदलाव देखने को मिल सकता है।
फ्रेंचाइजी ने अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि खिताब जीतने को बेकरार ये टीम दिग्गजों के साथ नई प्लानिंग कर रही है।
Yuvraj singh Was Heavily invested and active During DC Trials🐯
— Morris (@sinha7605) August 9, 2026
-He Guided Many Players and rizvi went to yuvi for help we may see some technical changes in stance
Super proud of this group they r heavily invested and serious🤞 pic.twitter.com/UfIzbkxOLD
मिल सकती है ये जिम्मेदारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गांगुली को हेड कोच या डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट की जिम्मेदारी दी जा सकती है। वहीं युवराज सिंह को बल्लेबाजी कोच का दायित्व मिल सकता है। साल 2024 में जेएसडब्ल्यू के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बने गांगुली इस फ्रेंचाइजी के साथ लंबे समय से जुड़े रहे हैं। वह एसए20 की टीम प्रीटोरिया कैपिटल्स के कोच भी हैं। वह 2019 में दिल्ली कैपिटल्स के मेंटर के तौर पर भी काम कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें- पिता चाहते थे डॉक्टर बने, बेटा बना देश का तेज गेंदबाज, बारामूला की गलियों से टीम इंडिया में पहुंचा आकिब रचेगा इतिहास