विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2025: होली के दिन दिल्ली कैपिटल्स ने किया नए कप्तान का एलान, इस ऑलराउंडर को मिली कमान

Published: Fri, 14 Mar 2025 10:09 AM (IST)

आईपीएल-2025 की 10 टीमों में से नौ के कप्तान का एलान काफी पहले हो चुका था। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने ...और पढ़ें

दिल्ली कैपिटल्स ने किया नए कप्तान का एलान
दिल्ली कैपिटल्स ने किया नए कप्तान का एलान

HighLights

  1. IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने किया नए कप्तान का एलान
  2. IPL 2025: दिग्गज ऑलराउंडर को नियुक्त किया कप्तान
  3. IPL 2025: दिल्ली को पहले खिताब की तलाश

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अपने पहले आईपीएल खिताब की रेस में लगी दिल्ली कैपिटल्स ने आने वाले सीजन के लिए अपना नए कप्तान का एलान कर दिया है। अभी तक ऋषभ पंत इस टीम के कप्तान थे जो इस सीजन टीम के साथ नहीं है। ऐसे में फ्रेंचाइजी को नया कप्तान चाहिए था और जो नाम रेस में थे उनमें से ही एक के कंधों पर ये जिम्मेदारी आई है। दिल्ली ने अक्षर पटेल को कप्तान नियुक्त किया है।

केएल राहुल को भी इस रेस में माना जा रहा था, लेकिन मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने ये जिम्मेदारी संभालने से इनकार कर दिया था तो फिर अक्षर का नाम तय था जो हुआ भी। फ्रेंचाइजी ने होली के त्योहार के दिन अपने फैंस को ये तोहफा दिया है।

यह भी पढ़ें- IPL 2025: केविन पीटरसन की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी, अगले सीजन इस रोल में आएंगे नजर

कप्तान बनने पर अक्षर ने क्या कहा

पिछले सीजन जब अक्षर टीम के उप-कप्तान थे। ऋषभ पंत के एक मैच में बैन होने पर उन्होंने कप्तानी करने का मौका मिला था। इस सीजन पूरी तरह से कप्तानी अपने कंधों पर लेने पर अक्षर काफी खुश हैं। उन्होंने कहा,"मैं दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनने पर काफी सम्मानित महसूस कर रहा हूं और इसके लिए टीम के मालिकों, कोचिंग स्टाफ का मुझ पर भरोसा जताने के लिए शुक्रिया कहना चाहता हूं।

अक्षर साल 2019 से टीम के साथ हैं। वह किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) से इस टीम में आए थे। तब से वह लगातार टीम के लिए अच्छा करते आ रहे हैं। दिल्ली ने अभी तक सिर्फ एक बार ही साल 2020 में फाइनल खेला है और इसमें अक्षर का अहम रोल रहा था। वह फ्रेंचाइजी को बहुत अच्छे से जानते और समझते हैं और इससे टीम को फायदा होगा।

पहले खिताब का इंतजार

दिल्ली को अपने पहले खिताब का इंतजार है। इस टीम ने अभी तक एक भी खिताब नहीं जीता है। इस सीजन टीम के पास सिर्फ कप्तान ही नया नहीं है बल्कि कई और खिलाड़ी भी पहली बार टीम में आए हैं। केएल राहुल, फाफ डु प्लेसिस जैसे अनुभवी खिलाड़ी अक्षर को सपोर्ट करने मौजूद होंगे। अक्षक की कोशिश होगी कि वह अपनी टीम को पहला खिताब दिलाएं और अपना नाम इतिहास में लिखवाएं। उम्मीद है कि अक्षर 17 साल का सूखा खत्म करने में सफल होंगे।

यह भी पढ़ें- IPL 2025: 4 वर्ल्ड कप जीतने वाले शख्स को दिल्ली कैपिटल्स ने बनाया अपना कोच, 17 साल का खिताबी सूखा होगा खत्म!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।