Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL 2025: 4 वर्ल्ड कप जीतने वाले शख्स को दिल्ली कैपिटल्स ने बनाया अपना कोच, 17 साल का खिताबी सूखा होगा खत्म!

    Updated: Tue, 25 Feb 2025 05:59 PM (IST)

    दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक एक भी बार आईपीएल का खिताब नहीं जीता है। इस बार ये फ्रेंचाइजी कई बदलावो के साथ उतर रही है। दिल्ली ने अपने कोचिंग स्टाफ में बत ...और पढ़ें

    मैथ्यू मोट को दिल्ली कैपिटल्स ने बनाया कोच
    मैथ्यू मोट को दिल्ली कैपिटल्स ने बनाया कोच

    HighLights

    1. दिल्ली कैपिटल्स ने चार बार के वर्ल्ड कप विनर को बनाय कोच
    2. दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक नहीं जीता खिताब
    3. आईपीएल में लंबे समय बाद हो रही है वापसी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल-2025 का अगला सीजन ज्यादा दूर नहीं है। कुछ ही दिनों में इसकी शुरुआत हो जाएगी। दिल्ली कैपिटल्स उन टीमों में से एक है जिसने अभी तक एक भी बार खिताब नहीं जीता है। इस खिताबी सूखे को खत्म करने के लिए फ्रेंचाइजी ने नए सीजन से पहले काफी बदलाव किए हैं। अब इस फ्रेंचाइजी ने चार वर्ल्ड कप जीतन वाले शख्स को अपने कोचिंग स्टाफ में शामिल किया है।

    दिल्ली की टीम साल 2020 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली बार फाइनल में पहुंची थी, लेकिन मुंबई इंडियंस से खिताब हार गई थी। इसके बाद तो ये टीम दोबारा फाइनल में पहुंच ही नहीं सकी। फ्रेंचाइजी ने इस बार जीतने के लिए कई बड़े जोखिम लिए हैं।

    यह भी पढ़ें- IPL 2025: लखनऊ में दिखेगा MS Dhoni का हेलिकॉप्टर शॉट, पंत-विराट भी जमाएंगे रंग; इकाना में होंगे ये सात मुकाबले

    ये शख्स बना कोच

    फ्रेंचाइजी ने खिताबी सूखे को खत्म करने की कोशिश में एक और कदम उठाया है और मैथ्यू मोट को सहायक कोच नियुक्त किया है। मैथ्यू के पास इंटरनेशनल स्तर पर कोचिंग करने का अच्छा खासा अनुभव है। वह चार बार बतौर कोच वर्ल्ड कप जीत चुके हैं। वह सात साल तक ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के कोच रहे। उनके कोच रहते इस टीम ने दो टी20 वर्ल्ड कप, एक वनडे वर्ल्ड कप जीता।

    2022 में मैथ्यू को इंग्लैंड की पुरुष टी20 टीम का कोच नियुक्त किया गया। इसी साल इंग्लैंड अपना टी20 वर्ल्ड कप जीतने में सफल रही। इस तरह से उनके नाम बतौर कोच चार वर्ल्ड कप हैं। पिछले साल जुलाई में उन्होंने ये पद छोड़ दिया और बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स क सहायक कोच बन गए। वह इससे पहले भी आईपीएल में काम कर चुके हैं। साल 2008 और 2009 में वह कोलकाता नाइट राइडर्स के सहायक कोच रहे। 

    खबरें और भी

    किए बड़े बदलाव

    दिल्ली ने इस सीजन हैरानी भरा फैसला करते हुए ऋषभ पंत को रिटेन नहीं किया। ये टीम काफी कोशिशों के बाद भी पंत को खरीद नहीं पाई। केएल राहुल और फाफ डु प्लेसी जैसे खिलाड़ी इस टीम में हैं। टीम ने रिकी पोटिंग को भी हेड कोच पद से हटा दिया और उनकी जगह भारत के पूर्व बल्लेबाज हेमंग बदानी को ये जिम्मेदारी सौंपी है।

    दिल्ली ने अगले सीजन के लिए अपना कप्तान नियुक्त नहीं किया है,लेकिन माना जा रहा है कि राहुल, अक्षर पटेल, डु प्लेसी में से किसी एक के कंधे पर ये जिम्मेदारी आ सकती है।

    यह भी पढ़ें- IPL 2025 में Mumbai Indians के पहले मैच में हार्दिक नहीं रोहित शर्मा करेंगे कप्तानी! जानिए इसके पीछे का कारण