Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL Auction 2025: Jack Fraser McGurk के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने किया RTM का यूज, 9 करोड़ में टीम के साथ रखा बरकरार

    Updated: Sun, 24 Nov 2024 07:51 PM (IST)

    जैक फ्रेजर-मैकगर्क के लिए पंजाब और लखनऊ में जंग हुई। बोली का यह खेल 5 करोड़ तक पहुंचा और पंजाब ने फ्रेजर मैकगर्क को 5.50 करोड़ में खरीदा है और दिल्ली ...और पढ़ें

    जैक फ्रेजर मैकगर्क की हुई दिल्ली कैपिटल्स में वापसी। फाइल फोटो
    जैक फ्रेजर मैकगर्क की हुई दिल्ली कैपिटल्स में वापसी। फाइल फोटो

    HighLights

    1. जैक फ्रेजर मैकगर्क पर दिल्ली ने किया RTM का यूज
    2. 9 करोड़ में दिल्ली ने मैकगर्क को खरीदा
    3. पंजाब को पछाड़ते हुए दिल्ली ने मारी बाजी

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 में रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल हुए जैक फ्रेजर मैकगर्क ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए दमदार बल्लेबाजी की थी। ऑस्ट्रेलिया के इस युवा बल्लेबाज को आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स टीम ने RTM का यूज करते हुए 9 करोड़ में खरीदा। जैक फ्रेजर मैकगर्क अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।

    मैकगर्क ने 2024 सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में अपना आईपीएल डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने 55 रन की धुआंधार पारी खेलकर क्रिकेट जगत में बवाल मचा दिया था। फ्रेजर ऑस्ट्रेलिया के लिए क्रिकेट खेलते हैं। जैक का जन्म 11 अप्रैल 2002 को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में हुआ था।

    तूफानी बल्लेबाजी करते हैं मैकगर्क

    मैकगर्क ने कैरी बैप्टिस्ट ग्रामर स्कूल से पढ़ाई की। उन्हें अपनी आक्रामक अंदाज में तूफानी पारियों के लिए जाना जाता है। उन्होंने 2023 में ऑस्ट्रेलियाई डोमेस्टिक क्रिकेट में साउथ ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए तस्मानिया के खिलाफ मैच में 29 गेंद में शतक जड़ा था।

    ऐसा रहा है फर्स्ट क्लास क्रिकेट

    मैकगर्क ने अपने फर्स्ट-क्लास करियर में 16 मैच खेलते हुए 550 रन बनाए। वहीं लिस्ट-1 करियर में उनके नाम 21 मैचों में 525 रन हैं। इसके अलावा इस ऑस्ट्रेलियाई तूफानी बल्लेबाज ने 41 टी20 मैच खेलकर 808 रन भी बनाए हैं। उन्होंने फरवरी 2024 में ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए डेब्यू किया था, जहां फ्रेजर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच खेलते हुए नजर आए थे।

    खबरें और भी

    लूंगी एनगिडी को किया था रिप्लेस

    दिल्ली कैपिटल्स ने जैक को रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम के साथ जोड़ा था। तेज गेंदबाज लूंगी एनगिडी के चोटिल होने के बाद फ्रेजर से अनुबंध किया गया। पिछले सीजन जैक फ्रेजर मैकगर्क ने दिल्ली के लिए 9 मैच खेले। इस दौरान चार अर्धशतक की मदद से कुल 330 रन बना दिए। उनका सर्वोच्च स्कोर 84 रन का रहा है।

    यह भी पढे़ं- प्रीति जिंटा पर भारी पड़ा माही का दांव, Rachin Ravindra पर CSK ने किया RTM का यूज; खर्च की इतनी मोटी रकम

    यह भी पढे़ं- Devon Conway IPL 2025: डेवोन कॉनवे की हुई घर वापसी, पंजाब किंग्स को पटखनी देते हुए चेन्नई ने मारी बाजी