Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Devon Conway IPL 2025: डेवोन कॉनवे की हुई घर वापसी, पंजाब किंग्स को पटखनी देते हुए चेन्नई ने मारी बाजी

    Updated: Sun, 24 Nov 2024 06:52 PM (GMT+05:30)

    IPL 2025 Devon Conway न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज डेवोन कॉनवे की घर वापसी हुई है। आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने 6.25 करोड़ रुपये म ...और पढ़ें

    डेवोन कॉनवे की हुई घर वापसी। फाइल फोटो
    डेवोन कॉनवे की हुई घर वापसी। फाइल फोटो

    HighLights

    1. डेवोन कॉनवे की हुई घर वापसी
    2. चेन्नई ने 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा
    3. पंजाब के साथ हुई लड़ाई

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल डेब्यू करने वाले न्यूजीलैंड के इस सलामी बल्लेबाज के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स में जंग देखने को मिली। हालांकि, अंत में बाजी सीएसके ने बारी ली। कॉनवे को 6.25 करोड़ रुपये में टीम ने अपने साथ जोड़ा। साल 2023 में चेन्नई को विजेता बनाने में कॉनवे ने अहम भूमिका निभाई थी।

    डेवोन कॉनवे ने साल 2022 में आईपीएल डेब्यू किया था। अपने पहले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सात मैच खेले थे। इस दौरान 42 की औसत से 252 रन बनाकर अपनी छाप छोड़ी, जिसमें तीन अर्धशतक भी शामिल था। साल 2023 में चेन्नई ने कॉनवे पर भरोसा जताया और उन्हें पूरे सीजन में मौका दिया।

    चेन्नई ने जताया कॉनवे पर भरोसा

    कॉनवे इस भरोसे पर खरे उतरे और सभी 16 मैच में छह अर्धशतक के साथ कुल 672 रन बनाए। ऋतुराज गायकवाड़ के साथ ओपनिंग करते हुए टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। इस साल चेन्नई पांचवीं बार चैंपियन बनी और कॉनवे ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 92 रन का रहा। साल 2024 में अंगूठे की चोट के कारण कॉनवे आईपीएल से बाहर हो गए।

    डेवोन कॉनवे से जुड़ी हुई कुछ खास बातेंः-

    • डेवोन कॉनवे ने आईपीएल में अब तक 23 मैच खेले हैं।
    • उन्होंने 141.28 के स्ट्राइक रेट और 48.63 की औसत से 924 रन बनाए हैं।
    • साल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स ने कॉनवे को उनके बेस प्राइस एक करोड़ रुपये में खरीदा था।
    • आईपीएल 2023 में कॉनवे ने सीएसके के लिए सबसे ज्यादा 672 रन बनाए थे।
    • आईपीएल 2023 के फाइनल में कॉनवे ने 25 गेंद पर 47 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता था।
    • कॉनवे ने सीएसके को पांचवीं बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

    1 करोड़ से बढ़ी फीस

    चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 1 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था। कॉनवे ने अभी तक आईपीएल में कुल 23 मैच खेले हैं और इस दौरान कुल 924 रन बनाए हैं। उन्होंने 141.28 की स्ट्राइक रेट और 48.63 की औसत से कुल 9 अर्धशतक जड़े हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- CSK squad for IPL 2025 Live: डेवोन कॉनवे और राहुल त्रिपाठी बने करोड़पति, अब ऐसा है CSK का स्‍क्‍वाड

    यह भी पढे़ं- Ravichandran Ashwin: CSK को 2 बार बनाया चैंपियन, पंजाब की संभाली कमान, अब अश्विन की हुई घर वापसी