Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ravichandran Ashwin: CSK को 2 बार बनाया चैंपियन, पंजाब की संभाली कमान, अब अश्विन की हुई घर वापसी

    Updated: Sun, 24 Nov 2024 07:04 PM (IST)

    IPL 2025 के 18वें सीजन से पहले साउदी अरब के जेद्दा में मेगा ऑक्‍शन हो रहा है। आज ऑक्‍शन का पहला दिन है। पिछले सीजन तक राजस्‍थान रॉयल्‍स का हिस्‍सा रहे ...और पढ़ें

    स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की हुई घर वापसी।
    स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की हुई घर वापसी।

    HighLights

    1. अश्विन ने आईपीएल में खेले हैं 212 मैच
    2. लीग में अश्विन के नाम हैं 180 विकेट
    3. पंजाब की कप्‍तानी कर चुके हैं अश्विन

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के 18वें सीजन से पहले साउदी अरब के जेद्दा में मेगा ऑक्‍शन हो रहा है। आज ऑक्‍शन का पहला दिन है। पिछले सीजन तक राजस्‍थान रॉयल्‍स का हिस्‍सा रहे अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्‍विन नीलामी में जमकर मालामाल हुए हैं। चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने उन्‍हें 9.75 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा है। अश्विन पर अन्‍य फ्रेंचाइजी ने भी बोली लगाई, लेकिन अंत में बाजी चेन्‍नई ने मारी।

    कई टीमों के बीच हुई टक्‍कर

    रविचंद्रन अश्विन का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। अश्विन पर पहली बोली चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने लगाई। इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्‍नई बीच जंग देखने को मिली। 3.6 करोड़ के बाद आरसीबी की एंट्री हुई। राजस्‍थान रॉयल्‍स अपने आप को ज्‍यादा देर नहीं रोक पाई और मैदान में उतर आई। अंत में जीत चेन्‍नई की हुई।

    5 फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके

    रविचंद्रन अश्विन आईपीएल में अब तक 5 फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके हैं। आईपीएल के पहले सीजन यानी 2008 से IPL 2015 तक वह चेन्‍नई सुपर किंग्‍स की ओर से खेले थे। पहले सीजन में उन्‍हें कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। इस दौरान चेन्‍नई ने 2010 और 2011 में खिताब भी जीता था। IPL 2016 और IPL 2017 में वह राइजिंग पुणे सुपरजांट्स का हिस्‍सा रहे। हालांकि, इंजरी के चलते वह 2017 में एक भी मैच नहीं खेले थे।

    पंजाब के कप्‍तान भी रहे  

    IPL 2018 से पहले हुए ऑक्‍शन में पंजाब ने अश्विन को 7.5 करोड़ रुपये में खरीदा और उन्‍हें फ्रेंचाइजी की कमान सौंप दी। IPL 2018 और IPL 2019 अश्विन ने किंग्‍स 11 पंजाब के लिए खेला। मार्च 2019 में ही राजस्‍थान के खिलाफ मैच में उन्‍होंने नॉन स्‍ट्राइक एंड पर जोस बटलर को रन आउट किया था। इस रन आउट की तब काफी चर्चा रही थी।

    खबरें और भी

    दिल्‍ली कैपिटल्‍स के लिए खेले

    IPL 2020 से पहले दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने अश्विन को ट्रेड किया। इसके बाद अगले 2 सीजन वह दिल्‍ली कैपिटल्‍स की ओर से खेलते हुए नजर आए। IPL 2022 से पहले हुए मेगा ऑक्‍शन में राजस्‍थान रॉयल्‍स ने उन्‍हें 5 करोड़ रुपये में खरीदा था। अश्विन आईपीएल में 150 विकेट लेने वाले हरभजन सिंह के बाद दूसरे ऑफ स्पिनर हैं।

    लीग में लिए 180 विकेट

    रविचंद्रन अश्विन आईपीएल में चौथे सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं। उन्‍होंने लीग में अब तक 212 मैच खेले हैं। इस दौरान 208 पारियों में अश्विन ने 29.82 की औसत और 7.12 की इकॉनमी से 180 विकेट लिए हैं। 4/34 आईपीएल में उनका सर्वश्रेष्‍ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। पिछले सीजन अश्विन का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। उन्‍होंने 14 मुकाबलों में सिर्फ 9 विकेट ही चटकाए थे।

    IPL में अश्विन का प्रदर्शन

    • IPL 2009: 2 विकेट
    • IPL 2010: 13 विकेट
    • IPL 2011: 20 विकेट
    • IPL 2012: 14 विकेट
    • IPL 2013: 15 विकेट
    • IPL 2014: 16 विकेट
    • IPL 2015: 10 विकेट
    • IPL 2016: 10 विकेट
    • IPL 2018: 10 विकेट
    • IPL 2019: 15 विकेट
    • IPL 2020: 13 विकेट
    • IPL 2021: 7 विकेट
    • IPL 2022: 12 विकेट
    • IPL 2023: 14 विकेट
    • IPL 2024: 9 विकेट

    ये भी पढ़ें: Devon Conway IPL 2025: डेवोन कॉनवे की हुई घर वापसी, पंजाब किंग्स को पटखनी देते हुए चेन्नई ने मारी बाजी