Delhi Capitals full squad, IPL 2026: आकिब डार की किस्मत खुली तो पृथ्वी शॉ की बची लाज, ऐसा है दिल्ली कैपिटल्स का पूरा स्क्वाड
Delhi Capitals complete squad, IPL 2026 Auction: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 के लिए अपना स्क्वाड तैयार कर लिया है, जिससे उसे पहली बार खिताब जीत ...और पढ़ें

Delhi Capitals IPL 2026 Auction: दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम
HighLights
दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 के लिए तैयार किया अपना स्क्वाड
दिल्ली कैपिटल्स ने दो दिग्गजों को बेस प्राइस में खरीदकर खेला मास्टरस्ट्रोक
दिल्ली कैपिटल्स ने पृथ्वी शॉ को खरीदकर युवा क्रिकेटर का करियर बचाया
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। DC complete squad, IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने चतुर तरीका अपनाकर आईपीएल 2026 के लिए अपना स्क्वाड तैयार कर लिया है। दिल्ली ने मंगलवार को अबूधाबी में संपन्न मिनी नीलामी में कुल 8 खिलाड़ियों को खरीदा और अपना 25 सदस्यीय स्क्वाड तैयार किया। मजेदार बात रही कि दिल्ली ने बेस प्राइस में खरीदकर पृथ्वी शॉ का करियर भी खराब होने से बचा लिया।
पृथ्वी शॉ की तीन साल बाद आईपीएल में वापसी होगी। वैसे, फ्रेंचाइजी ने नीलामी के दिन सबसे ज्यादा रकम जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब डार पर खर्च की। दिल्ली ने डार को 8.4 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं, दिल्ली का मास्टरस्ट्रोक बना डेविड मिलर और बेन डकेट को बेस प्राइस में हासिल कर लेना। दिल्ली को उम्मीद है कि इस स्क्वाड के साथ वो पहली बार आईपीएल चैंपियन बनने का सपना पूरा कर सकेगी।
नीलामी के दिन खरीदा
डेविड मिलर - डेविड मिलर का नाम नीलामी में दूसरे नंबर पर आया। साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। दिल्ली कैपिटल्स ने सबसे पहले पैडल उठाया। डेविड मिलर 2 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स के हुए।
बेन डकेट - इंग्लैंड के विकेटकीपर बेन डकेट का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। दिल्ली कैपिटल्स एकमात्र पैडल उठाने वाली टीम रही। दिल्ली ने बेन डकेट को बेस प्राइस में खरीदा।
आकिब डार - अनकैप्ड ऑलराउंडर में सबसे पहले नाम आकिब डार का आया। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स ने पैडल उठाकर नीलामी जंग शुरू की। आरसीबी भी रेस में शामिल हुई। आकिब का दाम 2 करोड़ रुपये के पार पहुंचा। आरसीबी बाहर हुआ तो एसआरएच रेस में उतर गया। दिल्ली ने पैडल उठाए रखा और देखते ही देखते आकिब का दाम 4 करोड़ पार पहुंच गया। दिल्ली और एसआरएच के बीच जोरदार जंग चली और आकिब डार का दाम 8 करोड़ पार हो गया। आखिरकार, दिल्ली कैपिटल्स ने तीन फ्रेंचाइजी को मात देकर आकिब डार को 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा।
खबरें और भी
पाथुम निसांका - श्रीलंकाई बल्लेबाज की बेस प्राइस 75 लाख रुपये है। केकेआर ने सबसे पहले पैडल उठाया। दिल्ली कैपिटल्स भी रेस में शामिल हुई। बहुत कम समय में 2 करोड़ का आंकड़ा पार हुआ। दिल्ली कैपिटल्स ने 4 करोड़ रुपये में पाथुम निसांका को खरीदा।
लुंगी एनगिडी - साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। दिल्ली कैपिटल्स ने तेज गेंदबाज को बेस प्राइस में खरीदा।
साहिल पारीख - बाएं हाथ के बल्लेबाज साहिल पारीख का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। दिल्ली कैपिटल्स ने साहिल को उनकी बेस प्राइस में खरीदा।
पृथ्वी शॉ - भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 75 लाख रुपये है। दिल्ली कैपिटल्स ने बेस प्राइस में खरीदा। एक साल बाद शॉ की आईपीएल में होगी वापसी। मौजूदा नीलामी में पृथ्वी शॉ का तीसरी बार नाम आया, जहां आखिरकार उन्हें खरीदार मिला।
काइल जैमिसन - न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमिसन का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। दिल्ली कैपिटल्स ने बेस प्राइस में खरीदा।
Delhi Capitals Full team IPL 2026:-
ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, करुण नायर, केएल राहुल, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, अजय मंडल, कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क, टी नटराजन, मुकेश कुमार, दुष्मंता चमीरा, डेविड मिलर (2 करोड़ रुपये), बेन डकेट (2 करोड़ रुपये), आकिब डार (8.40 करोड़ रुपये), पाथुम निसांका (4 करोड़ रुपये), लुंगी एनगिडी (2 करोड़ रुपये), साहिल पारीख (30 लाख रुपये), पृथ्वी शॉ (75 लाख रुपये) और काइल जैमिसन (2 करोड़ रुपये)।
दिल्ली कैपिटल्स द्वारा रिलीज किए खिलाड़ी
फाफ डु प्लेसिस, जैक फ्रेजर-मैकगर्क, डोनोवन फरेरा (ट्रेड मुंबई), सेदिकुल्लाह अटल, मनवंत कुमार, मोहित शर्मा, दर्शन नालकंडे
यह भी पढ़ें- DC Retentions List: दिल्ली कैपिटल्स ने अपने 'टॉप गन' को किया रिलीज, नटराजन टीम में बरकरार; देखें पूरी लिस्ट
यह भी पढ़ें- IPL 2026 Trade: संजू सैमसन से लेकर शार्दुल ठाकुर तक, जानिए इस बार के टॉप-5 ट्रेड