Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    केविन पीटरसन ने तोड़ा दिल्ली कैपिटल्स से नाता तो फ्रेंचाइजी ने भी दिया जवाब, दिल्ली वाले अंदाज में कहा अलविदा

    Updated: Sun, 15 Mar 2026 06:42 PM (IST)

    इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने कहा है कि वह इस साल आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के मेंटर का पद नहीं संभाल पाएंगे। उनके इस फैसले के बाद फ्रेंचा ...और पढ़ें

    केविन पीटरसन पिछले सीजन थे दिल्ली के मेंटर

    केविन पीटरसन पिछले सीजन थे दिल्ली के मेंटर

    HighLights

    1. केविन पीटरसन ने छोड़ा दिल्ली कैपिटल्स के मेंटर का पद

    2. फ्रेंचाइजी ने पीटरसन को कहा अलविदा

    3. दिल्ली कैपिटल्स को अपने पहले आईपीएल खिताब की तलाश

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन से पहले दिल्ली कैपिटल्स से अपना नाता तोड़ लिया। पीटरसन ने शनिवार को बताया था कि वह आने वाले सीजन में दिल्ली के मेंटर का पद नहीं संभाल पाएंगे। उनके इस फैसले पर अब फ्रेंचाइजी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और दिग्गज को अलविदा कहा है।

    पीटरसन ने कहा था कि वह दिल्ली टीम के मेंटर का पद इसलिए छोड़ रहे हैं क्योंकि इसके लिए जो समय की जरूरत है वह उसे पूरा नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा था कि वह आने वाले सीजन में कमेंट्री करते हुए जरूर दिखाई देंगे। पीटरसन पिछले साल ही टीम के मेंटर बने थे।

    इस तरह कहा अलविदा

    दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को एक वीडियो पोस्ट करते हुए पीटरसन का शुक्रिया अदा करते हुए उन्हें विदाई दी है। फ्रेंचाइजी द्वारा जारी वीडियों में पिछले सीजन की कुछ झलकियां हैं जिनमें पीटरसन टीम के खिलाड़ियों के साथ कभी मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं तो कभी ट्रेनिंग के दौरान उनको कुछ सिखाते हुए। इस वीडियो के साथ लिखा है, "एक बार दिल्ली वाला जो बना वो हमेशा के लिए दिल्ली वाला रहेगा। आपके प्यार के लिए शुक्रिया केपी।"

     

    दिल्ली को पहले खिताब की दरकार

    दिल्ली वो टीम है जिसने अभी तक एक भी आईपीएल नहीं जीता है। पीटरसन को पिछले सीजन काफी उम्मीदों के साथ टीम में लाया गया था, लेकिन वह टीम को खिताब नहीं दिला पाए। हालांकि, उन्होंने टीम के युवा खिलाड़ियों को निखारने में काफी मदद की। इस सीजन दिल्ली की कोशिश होगी कि वह अपना खिताबी सूखा खत्म करे और ट्रॉफी जीते।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IPL 2026: एक सीजन में बिखेरी चमक फिर लग गई 'दीमक', आईपीएल के वो गुमनाम सितारे जो कभी बने थे आंख के तारे

    यह भी पढ़ें- संजू सैमसन ने T20 World Cup 2026 के लिए किया बड़ा त्‍याग, 3 महीने सख्‍त डाइट पर रहे; शेफ ने किया खुलासा