IND vs NZ: दूसरे वनडे से पहले न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, धाकड़ सलामी बल्लेबाज पूरी सीरीज से बाहर; रिप्लेसमेंट का हुआ एलान
भारत के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है। टीम के धाकड़ सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे पूरे सीरीज से बाहर हो गए हैं।

डेवोन कॉन्वे वनडे सीरीज से बाहर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के खिलाफ शनिवार को होने वाले दूसरे वनडे से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है। टीम के धाकड़ सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कॉन्वे के रिप्लेसमेंट का एलान भी कर दिया है।
कॉन्वे कन्कशन की वजह से पहले मैच में नहीं खेले थे। फील्डिंग प्रैक्टिस के दौरान कॉन्वे की टक्कर साथी खिलाड़ी मैट हेनरी से हो गई थी, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया था। कॉन्वे अब तक पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं। इस वजह से उन्हें सीरीज से बाहर कर दिया गया है।
निक केली की टीम में एंट्री
न्यूजीलैंड ने बाएं हाथ के बल्लेबाज निक केली को टीम में शामिल किया है। केली को पहले सिर्फ चौथे और पांचवें मैच के लिए टीम में शामिल किया था। मगर कॉन्वे के बाहर होने के बाद उन्हें अब पूरी सीरीज के लिए टीम के साथ जोड़ लिया गया है।
वहीं, हेनरी को कन्कशन से क्लियर कर दिया है और वो दूसरे मैच में सेलेक्शन के लिए उपलब्ध रहेंगे। हेनरी भी पहला मैच नहीं खेले थे। मगर दूसरे मुकाबले में उनके वापसी से न्यूजीलैंड की गेंदबाजी को और मजबूती मिलेगी।
न्यूजीलैंड सीरीज में पीछे
न्यूजीलैंड पांच मैचों की वनडे सीरीज में 0-1 से पीछे है। पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का बेहद निराशाजनक प्रदर्शन रहा था। न्यूजीलैंड की पूरी टीम सिर्फ 185 रन पर सिमट गई थी।
न्यूजीलैंड की ओर से कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं लगा पाया था। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए थे। वहीं बल्लेबाजी में विराट कोहली ने शानदार अर्धशतक ठोका। उन्होंने सिर्फ 51 गेंदों में ही 74 रन ठोक दिए थे, जिसकी वजह से भारतीय टीम ने 23वें ओवर में ही जीत हासिल कर सीरीज में बढ़त बना ली।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।