Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Donald Trump के राष्ट्रपति बनते ही ट्रेंड करने लगे MS Dhoni, 1 साल पहले घटी यह घटना बनी वजह

    Updated: Wed, 06 Nov 2024 10:23 PM (IST)

    डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की है और इस पद पर काबिज हुए हैं। ट्रम्प इससे पहले 2017 से 2021 तक अमेरिका के रा ...और पढ़ें

    डोनाल्ड ट्रम्प के राष्ट्रपति बनने के बाद धोनी क्यों होने लगे ट्रेंड?
    डोनाल्ड ट्रम्प के राष्ट्रपति बनने के बाद धोनी क्यों होने लगे ट्रेंड?

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। डोनाल्ड ट्रम्प को अमेरिका के राष्ट्रपति चुनावों में जीत मिली है। रिपब्लिकन पार्टी के ट्रम्प ने डैमोक्रेटिक पार्टी की कमला हैरिस को मात देकर इतिहास रच दिया। ट्रम्प दूसरी बार इस पद पर बैठेंगे। इतिहास में ये सिर्फ दूसरी बार है जब कोई राष्ट्रपति एक चुनाव हराने के बाद दूसरी बार व्हाइट हाउंस में पहुंचा है। ट्रम्प 2020 में जो बाइडन से हार गए थे। लेकिन ट्रम्प के राष्ट्रपति बनते ही भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अचानक से चर्चा में आ गए हैं।

    ट्रम्प 2017 से 2021 तक अमेरिका के राष्ट्रपति रहे। इसके बाद जो बाइडेन ने उन्हें हरा दिया। ट्रम्प का करियर खत्म माना जा रहा था लेकिन उन्होंने वापसी की और एक बार फिर चुनाव जीतते हुए व्हाइट हाउस पहुंच गए। अब जब एक बार फिर ट्रम्प जीत गए हैं तो उनका नाम धोनी के साथ जोड़ा जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- Trump India Visit: राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही भारत आएंगे डोनाल्ड ट्रंप! यात्रा के साथ ही अपने नाम कर लेंगे ये रिकॉर्ड

    ये है कारण

    ट्रम्प की जीत की खबर बुधवार को जैसे ही आई उसके कुछ ही देर बाद धोनी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे। इसका कारण एक साल पुरानी घटना है। दरअसल, धोनी साल 2023 में यूएस ओपन देखने पहुंचे थे। उन्होंने कार्लोस अल्कारेज और एलेक्जेंडर ज्वेरेव के बीच खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच का लुत्फ लिया था। इस दौरे के दौरान धोनी ने ट्रम्प से मुलाकात की थी। दोनों ने गोल्फ के मैदान पर मुलाकात की थी और साथ में गोल्फ खेला था। धोनी और ट्रम्प का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    सचिन का लिया था गलत नाम

    ट्रम्प और भारतीय क्रिकेटरों का नाता किसी न किसी तरह जुड़ ही जाता है। ट्रम्प जब अमेरिका के राष्ट्रपति थे तब साल 2020 में भारत दौरे पर आए थे। उन्होंने अहमदाबाद स्थिति नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन किया था जो दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। इस दौरान उन्होंने भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम लिया था, लेकिन वह सचिन की जगह सुचिन बोल गए थे। इस पर ट्रम्प को जमकर ट्रोल किया गया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- अमेरिकी संसद में बढ़ा भारतवंशियों का दबदबा, भारतीय मूल के 6 सांसदों ने मारी बाजी; पढ़ें किसने कहां से जीता चुनाव