DPL 2026: मां के निधन से पूरी तरह टूटे नितीश राणा, अर्धशतक ठोकने के बाद मैदान पर फूट-फूटकर रोए
नितीश राणा दिल्ली प्रीमियर लीग में वेस्ट दिल्ली लायंस के लिए खेलते हुए अपनी मां के निधन के बाद अर्धशतक ...और पढ़ें

नितीश राणा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL 2026) का माहौल उस समय भावुक हो गया, जब नितीश राणा की आंखों में आंसू आ गए। राणा डीपीएल में वेस्ट दिल्ली लायंस के लिए खेल रहे हैं। डीपीएल 2026 के 31वें मैच में वेस्ट दिल्ली और साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज की टीमें आमने-सामने थीं। वेस्ट दिल्ली के लिए नितीश राणा ने अर्धशतक लगाया और इसके बाद वे उनकी आंखों में आंसू आ गए।
राणा को इस तरह से बीच मैदान पर टूटते हुए देख साथी खिलाड़ी और अंपायर आगे आए। उन्हें प्लेयर्स और अंपायर ने संभाला। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने मैच में अर्धशतक जरूर लगाया लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। वे मैदान पर इस तरह भावुक इस वजह से हुए क्योंकि हाल में उनकी मां का निधन हो गया था।
नितीश राणा मैदान पर हुए भावुक
राणा ने साउथ दिल्ली के खिलाफ खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया और अर्धशतक लगाया। उन्होंने ऐसे समय में फिफ्टी लगाई, जब टीम ने 13 रनों पर पहला विकेट गंवा दिया था। नितीश ने मैच में 33 गेंदों पर 4 चौके और 6 छक्कों की मदद से 60 रनों की पारी खेली। अर्धशतक लगाने के बाद उन्होंने आसमान की तरफ देखा और फिर उनकी आंखों से आंसू निकलने लगे। उन्हें इस तरह से भावुक देखकर अंपायर और खिलाड़ी सांत्वना देने के लिए आए।
दरअसल, राणा की मां लंबे समय से बीमार चल रही थी। उनका इलाज भी हो रहा था लेकिन इसी महीने उनका इलाज के दौरान निधन हो गया था। राणा ने अपनी फिफ्टी को मां को समर्पित की और वे काफी भावुक हो गए थे।
नितीश राणा की टीम को मिली हार
राणा ने मुकाबले में कमाल की बैटिंग की और अर्धशतक लगाया लेकिन उनकी ये पारी बेकार चली गई। वेस्ट दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169 रन बनाए थे। राणा के बाद कप्तान आयुष डोसेजा दूसरे सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे, जिन्होंने 27 रन बनाए। बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन की वजह से वेस्ट दिल्ली बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर सकी। 170 रनों के लक्ष्य को साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज की टीम ने 15.2 ओवरों में बिना किसी विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाज सनत संगवान ने 54 गेंदों पर नाबाद 111 रनों की पारी खेली।
Some moments are bigger than the game.
— Delhi Premier League T20 (@DelhiPLT20) August 17, 2026
Nitish Rana dedicates his half-century to his mother in an emotional moment.#AdaniDPL2026 #AdaniDPL #NitishRana #DelhiPremierLeague #WDLvsSDS pic.twitter.com/6X4ZQWykYG
