विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs SL: बीच मैच में बदल गई श्रीलंका की टीम, इस खिलाड़ी को मिली प्लेइंग-11 में जगह

Updated: Tue, 18 Aug 2026 03:48 PM (IST)

श्रीलंका क्रिकेट टीम को बीच मैच में अपनी प्लेइंग-11 में बदलाव करना पड़ा है। उसका एक खिलाड़ी चोटिल हो गया है जिसकी जगह दूसरे खिलाड़ी को मौका मिला है।

श्रीलंकाई खिलाड़ी चोट के कारण बाहर

श्रीलंकाई खिलाड़ी चोट के कारण बाहर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के खिलाफ गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के बीच में ही श्रीलंका की प्लेइंग-11 में बदलाव हुआ है। उसका एक खिलाड़ी अचानक टीम से बाहर चला गया है जिसकी जगह किसी दूसरे खिलाड़ी को टीम में मौका मिला है।

दरअसल, दिनेश चंडीमल चोट के कारण इस मैच से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह पासिंदू सूर्याबंडारा को कनकशन सब के दौर पर टीम में जगह मिली है।

फील्डिंग करते हुए चोटिल

चंडीमल को चौथे दिन सुबह फील्डिंग करते हुए चोट लग गई थी। चोथे ओवर के आखिर में उन्होंने गेंद को बाउंड्री पर जाने से रोकने के लिए डाइव मारी और इसी दौरान उनका कंधा, गर्दन चोटिल हो गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और स्कैन कराया गया। इसके बाद उन्हें मैच से बाहर करने का एलान श्रीलंका क्रिकेट ने कर दिया।

श्रीलंका को मिला 372 रनों का टारगेट

इसका साफ मतलब है कि श्रीलंका की दूसरी पारी में चंडीमल बल्लेबाजी करने नहीं उतरेंगे। उनकी जगह पासिंदू आएंगे। श्रीलंका को जीत के लिए 372 रन चाहिए। भारत ने पहली पारी में 462 रन बनाए थे। श्रीलंकाई टीम अपनी पहली पारी में 284 रन ही बना सकी। भारतीय टीम दूसरी पारी में 179 रनों की बढ़त के साथ उतरी थी और 193 रनों पर ढेर हो गई जिससे श्रीलंका को 372 रनों का टारगेट मिला।

यह भी पढ़ें- IND vs SL 1st Test Live Score: बारिश की रुकावट के बाद मैच शुरू, श्रीलंका को चाहिए 372 रन 

यह भी पढ़ें- IND vs SL: ऋषभ पंत ने गॉल में जमाया 'शतक', ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज