Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    DPL 2026: पुरानी दिल्ली 6 की नजरें पहली जीत पर, अरुण जेटली स्टेडियम में वेस्ट दिल्ली लॉयंस से होगा महामुकाबला

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 05:03 PM (GMT+05:30)

    DPL सीजन 3 में पुरानी दिल्ली सिक्स वेस्ट दिल्ली लॉयंस के खिलाफ अपनी पहली जीत दर्ज करने का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरेगी। ...और पढ़ें

    पुरानी दिल्ली

    पुरानी दिल्ली

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पुरानी दिल्ली सिक्स को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। हाई स्कोरिंग में मुकाबले में टीम को शिकस्त मिली। अरुण जेटली स्टेडियम में सोमवार को वेस्ट दिल्ली लॉयंस के खिलाफ होने वाले अपने दूसरे मैच में टीम वापसी की कोशिश करेगी।

    पुरानी दिल्ली 6 ने टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में सेंट्रल दिल्ली किंग्स के खिलाफ हाई स्कोरिंग मुकाबला खेला। टीम 30 रनों पर 3 विकेट गंवा चुकी थी, लेकिन फिर भी उसने 202/4 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। हालांकि मैच 4 विकेट से हार गए, लेकिन इस प्रदर्शन से टीम के बल्लेबाजी दमखम और जुझारूपन साफ दिखा।

    अनुज रावत को है आत्मविश्वास

    कप्तान अनुज रावत ने टीम को संकट से निकालते हुए नाबाद शतक जड़ दिया। उन्होंने देव लक्रा के साथ 132 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की, जो मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। कप्तान अनुज रावत व्यक्तिगत रूप से खुश हैं क्योंकि उन्होंने शतक लगाया। उन्होंने कहा, "व्यक्तिगत रूप से मुझे अपनी बल्लेबाजी से संतोष है। शतक बनाना हमेशा खास होता है। हालांकि, टीम की जीत सबसे बड़ी होती है। अच्छी बात यह है कि मैं अच्छी फॉर्म में हूं और इसे अगले मैच में भी जारी रखना चाहता हूं।"

    उन्होंने आगे कहा, "ड्रेसिंग रूम का माहौल बहुत पॉजिटिव है। हमने पहले मैच में कई अच्छी चीजें कीं। जहां कमियां रही, उन पर काम किया है। अब पूरा ध्यान वेस्ट दिल्ली लॉयंस पर है। हम बेखौफ क्रिकेट खेलेंगे और सीजन की पहली जीत हासिल करेंगे।"

    खबरें और भी

    पुरानी दिल्ली 6 करना चाहेगी वापसी

    पुरानी दिल्ली 6 की बल्लेबाजी इकाई पर टीम को पूरा भरोसा है। पहले मैच से मिली सकारात्मक बातों को लेकर टीम अब और बेहतर प्रदर्शन करने की तैयारी में है। खिलाड़ी जानते हैं कि छोटी-छोटी गलतियों को सुधारकर वे अगले मैच में बेहतर परिणाम ला सकते हैं। टीम DPL सीजन 3 के खिताब की दौड़ में बनी हुई है और वेस्ट दिल्ली लॉयंस के खिलाफ जीत हासिल कर अपनी मुहिम को मजबूती देना चाहेगी।

    यह भी पढ़ें- 25 छक्के, 15 चौके और 233 रन; टीम इंडिया में फ्लॉप होने के बाद अभिषेक शर्मा ने बल्ले से लाई सुनामी

    यह भी पढ़ें- श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम को मिलेगी हार? पूर्व क्रिकेटर ने बताई सबसे बड़ी कमजोरी