Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम को मिलेगी हार? पूर्व क्रिकेटर ने बताई सबसे बड़ी कमजोरी

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 04:11 PM (IST)

    भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज से पहले टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर ने टीम की सबसे बड़ी कमजोरी बताई है। ...और पढ़ें

    भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो: BCCI)

    भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो: BCCI)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स, डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। टीम इंडिया का पिछले कुछ समय से रेड बॉल क्रिकेट में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। भारत को अपने घर पर न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम अब श्रीलंका जा रही है, जहां उन्हें टर्निंग ट्रैक मिल सकता है।

    भारतीय बल्लेबाज रैंक टर्नर पर अच्छी बैटिंग करने में विफल रहे हैं। ऐसे में वे श्रीलंका में भी संघर्ष करते हुए दिख सकते हैं। भारत के पूर्व क्रिकेटर दीप दासगुप्ता को भी यही चिंता सता रही है। उनका कहना है कि श्रीलंका में भारत से परिस्थितियां कुछ ज्यादा अलग नहीं होगी। इस वजह से वहां पर भी भारतीय बल्लेबाजों को परेशानी हो सकती है, जैसा हाल के समय में भारत में ही देखने को मिला है।

    दीप दासगुप्ता ने बताई भारतीय टीम की समस्या

    अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए दासगुप्ता ने कहा, "मैं बॉलिंग को लेकर अधिक परेशान नहीं हूं लेकिन बैटिंग को लेकर बहुत परेशान हूं। अगर हम साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ बैटिंग ऑर्डर को देखें, तो हमें एक नया बल्लेबाजी क्रम देखने को मिला है। इसी वजह से मैं ये नहीं कहूंगा कि डर है लेकिन मुझे इसको लेकर चिंता जरूर है। वहां पर भारतीय बल्लेबाजी कैसे खेल पाएंगे? श्रीलंका में भी स्पिन कंडीशन मिलने वाली है।"

    पूर्व खिलाड़ी ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा, "वहां पर भी स्पिन को मदद करने वाली परिस्थितियां होंगी क्योंकि उनकी ताकत भी स्पिन बॉलिंग है। उन परिस्थितियों में भारतीय टीम कैसे खेलेगी? भारतीय बल्लेबाज उस दबाव को कैसे संभालेंगे। मुझे लगता है कि ये सबसे बड़ी चुनौती होने वाली है। श्रीलंका में पहले भी ये मुश्किल रहा है और अब के हालातों पर नजर डालें, तो ये और मुश्किल हो सकता है।"

    खबरें और भी

    WTC को लेकर बोले दीप दासगुप्ता

    वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पर भी दीप दासगुप्ता ने बात की। उन्होंने कहा, "डब्ल्यूटीसी चैंपियनशिप को देखते हुए मुझे ये काफी दिलचस्प लगता है। मुझे लगता है कि नौ टेस्ट मैच खेलने हैं। अगर मैं गलत नहीं हूं, तो नौ में से 7 मैचों में जीत हासिल करनी होगी। ऑस्ट्रेलिया के साथ 5, श्रीलंका के साथ 2 और न्यूजीलैंड के साथ 2 मैच हैं। इस वजह से बहुत ही मुश्किल काम है।"

    यह भी पढ़ें- IND vs SL: जसप्रीत बुमराह बाहर तो कौन लेगा उनकी जगह? इस खिलाड़ी का नाम है सबसे आगे

    यह भी पढ़ें- क्रिकेट को अलविदा कहने वाले अजिंक्य रहाणे पर BCCI मेहरबान, रिटायरमेंट के बाद हर महीने इतनी पेंशन मिलेगी