विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्रिकेट को अलविदा कहने वाले अजिंक्य रहाणे पर BCCI मेहरबान, रिटायरमेंट के बाद हर महीने इतनी पेंशन मिलेगी

Published: Sun, 02 Aug 2026 02:47 PM (IST)

विदेशी मैदानों पर भारत के लिए एक सच्चे योद्धा की तरह खेलने वाले अजिंक्य रहाणे ने 30 जुलाई को अपने क्रिकेट करियर को अलविदा कह दिया।

अजिंक्य रहाणे

अजिंक्य रहाणे

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विदेशी मैदानों पर भारत के लिए एक सच्चे योद्धा की तरह खेलने वाले अजिंक्य रहाणे ने 30 जुलाई को अपने क्रिकेट करियर को अलविदा कह दिया। रहाणे ने 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया में स्टैंड-इन कप्तान के तौर पर भारतीय टीम को ऐतिहासिक बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जिताई थी। संन्‍यास के बाद रहाणे को बीसीसीआई से कितनी पेंशन मिलेगी, यह सवाल सभी क्रिकेट प्रेमियों के मन में उठ रहा है।

70,000 रुपये प्रति माह मिलेंगे

2022 में BCCI ने रिटायर हो चुके क्रिकेटरों की पेंशन की रकम में बदलाव करने का फैसला किया। रहाणे ने भारत के लिए 85 टेस्ट मैच खेले हैं और ऊंचे ब्रैकेट में आते हैं। इतने अनुभव वाले खिलाड़ियों को पहले हर महीने 50,000 रुपये मिलते थे।

वहीं चार साल पहले इस रकम को बढ़ाकर 70,000 रुपये प्रति माह कर दिया गया था। अब रहाणे को हर महीने 70,000 रुपये की फिक्स्ड पेंशन मिलेगी। पेंशन की रकम में बदलाव का यह फैसला सौरव गांगुली के BCCI प्रेसिडेंट रहते हुए लिया गया था।

 

 

गांगुली ने क्‍या कहा था

गांगुली ने उस समय कहा था, "यह बहुत जरूरी है कि हमारे पूर्व क्रिकेटरों की आर्थिक स्थिति का ध्यान रखा जाए। खिलाड़ी ही हमारी जान होते हैं और एक बोर्ड के तौर पर यह हमारी जिम्मेदारी है कि उनके खेलने के दिन खत्म होने के बाद भी हम उनके साथ खड़े रहें। अंपायर गुमनाम हीरो रहे हैं और BCCI उनके योगदान की सच में कद्र करता है।"

नई पीढ़ी तैयार कर सकते

भारत के लिए 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 T20I मैच खेलने वाले रहाणे ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि उनके करियर का अगला पड़ाव क्या होगा। हालांकि, उन्होंने संकेत दिया है कि वह आने वाली पीढ़ी के क्रिकेटरों को मेंटॉर करने के लिए उत्सुक हैं।

बता दें कि उन्‍हें यह पेंशन तभी तक मिलती रहेगी जब तक वह BCCI में कोई आधिकारिक पद नहीं संभालते। अगर रहाणे बोर्ड के लिए एडमिनिस्ट्रेटर या कोच बनते हैं, तो उन सेवाओं के लिए सैलरी मिलने के दौरान उनकी पेंशन कुछ समय के लिए रोक दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- अजिंक्य रहाणे के लिए रोहित शर्मा ने खोल दिया दिल, बताया क्यों दूसरों से अलग था ये बल्लेबाज

यह भी पढ़ें- 'मेरे पसंदीदा बैटिंग पार्टनर', अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर विराट कोहली का छलका दर्द