अजिंक्य रहाणे के लिए रोहित शर्मा ने खोल दिया दिल, बताया क्यों दूसरों से अलग था ये बल्लेबाज
रोहित शर्मा ने लंबे समय तक साथ खेलने वाले अजिंक्य राहणे के संन्यास पर भावुक पोस्ट लिखा है और बताया है कि रहाणे क्यों दूसरे से अलग थे। ...और पढ़ें

रोहित शर्मा ने रहाणे को लेकर लिखी भावुक पोस्ट

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। लंबे समय से सेलेक्टर्स द्वारा नजरअंदाज किए जा रहे दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उनको इस फैसले के बाद क्रिकेट जगत से शानदार करियर के लिए बधाइयां मिल रही हैं। लंबे समय तक रहाणे के साथ खेलने वाले रोहित शर्मा ने बताया है कि वह दूसरों से अलग क्यों थे?
रहाणे भारत के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार रहे हैं। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से कई रिकॉर्ड बनाए हैं। उन्होंने कई बार टीम इंडिया की कप्तानी भी की है। साल 2020-21 में जब विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहला टेस्ट मैच खेलने के बाद वापस भारत आ गए थे तो रहाणे ने ही टीम की कप्तानी की थी और वापसी कराते हुए सीरीज जिताई थी।
हिटमैन का भावुक पोस्ट
रोहित भी उस टीम का हिस्सा थे। दोनों मुंबई से खेले हैं और एक-दूसरे को अच्छे से जानते हैं। रहाणे के रिटायरमेंट पर रोहित ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "हमने कई सालों तक ड्रेसिंग रूम शेयर किया और इसलिए मैं जानता हूं कि आपने जो हासिल किया है उसे पाने में कितनी मेहनत लगती है। आपका दृढसंकल्प और पेशेवर रवैया आपको दूसरों से अलग बनाता है। एक शानदार करियर के लिए बधाई। शुभकामनाएं।"
रहाणे ने गुरुवार को एक वीडियो जारी कर क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का एलान कर दिया। वह साल 2023 से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे। तमाम कोशिशों के बाद भी उनकी टीम में वापसी नहीं हो पा रही थी। आखिरकार उन्होंने संन्यास लेने का फैसला किया।
खबरें और भी
We've shared the dressing room for so many years and I know how much hard work has gone into everything you've achieved. Your commitment and professionalism have always set you apart.
— Rohit Sharma (@ImRo45) July 30, 2026
Congratulations on a wonderful career. Best wishes! @ajinkyarahane88 pic.twitter.com/r7eXb1yrUz
ऐसा रहा करियर
रहाणे ने भारत के लिए 85 टेस्ट मैच खेले और 38.46 की औसत से 5077 रन बनाए। उनके बल्ले से 12 शतक और 26 अर्धशतक निकले। वहीं वनडे में उन्होंने 90 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया और तीन शतकों, 24 अर्धशतकों की मदद से 2962 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 35.26 रहा। 20 टी20 मैचों में भी वह भारत का हिस्सा रहे और 375 रन बनाए जिसमें एक अर्धशतक शामिल है।
यह भी पढ़ें- 'मेरे पसंदीदा बैटिंग पार्टनर', अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर विराट कोहली का छलका दर्द