अजिंक्य रहाणे के बाद IPL में कौन बनेगा कोलकाता नाइट राइडर्स का कप्तान? रिंकू सिंह सहित 4 खिलाड़ियों के बीच घमासान
अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है। इसी के साथ अब कोलकाता को नया कप्तान ढूंढ़ना होगा। केकेआर की कप्तानी की रेस में 4 नाम शामिल हैं ...और पढ़ें

अजिंक्य रहाणे-रिंकू सिंह

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। अब वे क्रिकेट खेलते हुए नहीं दिखेंगे। रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ-साथ आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से भी संन्यास का एलान किया है। वे आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान भी थे। ऐसे में केकेआर को अब अगले सीजन के लिए नया कप्तान खोजना होगा।
रहाणे की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। कोलकाता टॉप-4 में भी अपनी जगह नहीं बना सकी। उन्होंने 2025 और 2026 में टीम की अगुवाई की। आइए आपको बताते हैं कि आखिर कोलकाता का नया कप्तान कौन बन सकता है?
KKR का कप्तान बनने की रेस में शामिल ये खिलाड़ी-
1. रिंकू सिंह
रिंकू सिंह ऐसे खिलाड़ी हैं, जो कोलकाता के लिए लगातर खेल रहे हैं। उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए मिडिल ऑर्डर में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। रहाणे, जब टीम की कप्तानी कर रहे थे, तो रिंकू उपकप्तान थे। ऐसे में उनकी कप्तानी की दावेदारी सबसे अधिक प्रबल है।
2. हार्दिक पांड्या
दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या फिलहाल मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। हालांकि, लगातार ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि हार्दिक ने मुंबई को छोड़ने का फैसला कर लिया है। कोलकाता की पूरी कोशिश है कि वे पांड्या को अपने साथ जोड़ें। अगर हार्दिक कोलकाता के साथ जुड़ते हैं, तो वे टीम के कप्तान बन सकते हैं।
खबरें और भी
3. सुनील नरेन
वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर सुनील नरेन ने कोलकाता को तीन बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। वे फ्रेंचाइजी के साथ साल 2012 में जुड़े थे और उसी साल टीम पहली बार चैंपियन बनी थी। पिछले 14 सालों में उन्होंने गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी कोलकाता को कई मैचों में जीत दिलाई। आईपीएल 2024 में तीसरी ट्रॉफी दिलाने में नरेन का सबसे अहम योगदान रहा। नरेन भी कप्तानी के दावेदार हैं लेकिन वे 38 साल के हैं। ऐसे में फ्रेंचाइजी भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें कप्तान बनाने से एक बार जरूर सोचेगी।
4. सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव को लेकर भी ऐसी खबरें सामने आई हैं, जहां सूर्या के मुंबई को छोड़ने का जिक्र किया गया है। अगर सूर्या को मुंबई रिलीज करती है, तो ऐसे में कोलकाता उन्हें अपने साथ जोड़ना चाहेगी। वे पहले भी कोलकाता के लिए खेल चुके हैं।