विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs SL: जसप्रीत बुमराह बाहर तो कौन लेगा उनकी जगह? इस खिलाड़ी का नाम है सबसे आगे

Published: Sun, 02 Aug 2026 03:13 PM (IST)

टीम इंडिया को श्रीलंका दौरे से पहले झटका लग गया है। उसके स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सीरीज से बाहर ...और पढ़ें

जसप्रीत बुमराह श्रीलंका सीरीज से हुए बाहर

जसप्रीत बुमराह श्रीलंका सीरीज से हुए बाहर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका दौरे से पहले भारतीय टीम को झटका लगा है। टीम के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। इसका आधिकारिक एलान नहीं हुआ है, लेकिन टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी है। अब सवाल ये है कि बुमराह अगर बाहर जाते हैं तो उनकी जगह कौन लेगा?

श्रीलंका दौरे के लिए जब टीम का एलान हुआ था तो बुमराह के बारे में बीसीसीआई ने बताया था कि उनका चयन फिटनेस पर निर्भर है। यानी अगर वह फिट हुए तो ही श्रीलंका जाएंगे नहीं तो नहीं जाएंगे।

ये खिलाड़ी है सबसे आगे

टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया कि बुमराह को लेकर बीसीसीआई की मेडिकल टीम कोई जोखिम नहीं लेना चाहती क्योंकि आगे काफी क्रिकेट है। ऐसे में उन्हें पूरी तरह से फिट होने और रिकवर होने की सलाह दी गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि बुमराह की जगह आकिब नबी को टीम में मौका मिल सकता है। अगर ऐसा होता है तो नबी पहली बार सीनियर टीम में चुने जाएंगे।

नबी ने जम्मू-कश्मीर को रणजी ट्रॉफी खिताब दिलाने में मदद की थी। वह अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम के साथ नेट गेंदबाज के रूप में मौजूद थे। श्रीलंका दौरे पर वह इंडिया-ए टीम के साथ गए थे। ऐसे में उनका नाम सबसे आगे चल रहा है।

इन खिलाड़ियों को भी मिल सकता है मौका

बुमराह अनुभवी गेंदबाज हैं और हो सकता है कि सेलेक्टर्स उनकी जगह अनुभव को ही तरजीह दें। ऐसा होता है तो मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार के नामों पर विचार किया जा सकता है। वहीं युवा खिलाड़ी की तरफ सेलेक्टर्स देखते हैं तो फिर मुकेश कुमार, अंशुल कंबोज के नामों पर भी विचार किया जा सकता है। दोनों भारत के लिए खेल चुके हैं।

यह भी पढ़ें- IND vs SL: टीम के साथ श्रीलंका जाएंगे साई सुदर्शन या नहीं? जानिए ताजा अपडेट

यह भी पढ़ें- Ind vs SL Test Series: भारतीय टीम को लगा तगड़ा झटका, जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर