Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ind vs SL Test Series: भारतीय टीम को लगा तगड़ा झटका, जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 01:17 PM (IST)

    भारतीय टीम 4 अगस्‍त को श्रीलंका के लिए रवाना होगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 2 टेस्‍ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। ...और पढ़ें

    सीरीज से जसप्रीत बुमराह बाहर

    सीरीज से जसप्रीत बुमराह बाहर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम 4 अगस्‍त को श्रीलंका के लिए रवाना हो सकती है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 2 टेस्‍ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। 15 अगस्‍त से टेस्‍ट सीरीज की शुरुआत होगी और पहला मैच गॉल में खेला जाएगा। इस सीरीज से पहले भारतीय टीम के लिए बुरी खबर सामने आई है। श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से जसप्रीत बुमराह बाहर हो गए हैं।

    बाएं घुटने में तकलीफ

    TOI की रिपोर्ट के मुताबिक,  BCCI के CoE (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) में शुरुआती जांच के बाद भी इस स्टार तेज गेंदबाज को अपने बाएं घुटने में तकलीफ महसूस हो रही है। संबंधित लोगों ने तय किया है कि उन्हें अभी क्रिकेट में वापस लाना सुरक्षित नहीं है और उन्हें पूरी तरह ठीक होने की सलाह दी है। 

    इंग्‍लैंड के खिलाफ हुए चोटिल

    इससे पहले पीटीआई की रिपोर्ट में कहा गया था कि जसप्रीत बुमराह की चोट ठीक हो गई है। उन्‍होंने फिटनेस टेस्ट भी पास कर लिया है। BCCI के सीनियर अधिकारी के मुताबिक, "बुमराह की चोट ठीक हो गई है। उन्होंने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। उम्मीद है कि वह श्रीलंका के खिलाफ दोनों मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे। वह टीम का अहम हिस्सा हैं।" इंग्‍लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज चोटिल हो गए थे।

    टेस्‍ट सीरीज का शेड्यूल

    श्रीलंका के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज के शेड्यूल पर नजर डालें तो पहला मैच 15 से 19 अगस्‍त के बीच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा टेस्‍ट 23 से 27 अगस्त के बीच कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में होगा। 

    खबरें और भी

    • पहला टेस्‍ट: 15 से 19 अगस्‍त- गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम
    • दूसरा टेस्‍ट: 23 से 27 अगस्त- सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब

    श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम

    शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह*, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन।

    रिप्‍लेसमेंट का एलान नहीं

    शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम में बुमराह का नाम फिटनेस क्लीयरेंस मिलने की शर्त पर शामिल किया गया था। अब अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली मेंस सीनियर सेलेक्शन कमिटी उनके रिप्लेसमेंट का नाम तय कर सकती है। आकिब नबी इस दौड़ में सबसे आगे हैं क्योंकि उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट से पहले टीम के साथ ट्रेनिंग की थी और पिछले महीने इंडिया A टीम के साथ श्रीलंका का दौरा भी किया था।

    29 साल के आकिब जो घरेलू क्रिकेट में जम्मू-कश्मीर के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं। उन्‍होंने श्रीलंका में खेले गए दो मैचों में छह विकेट लिए थे। भारत के तेज गेंदबाजी विभाग में अभी मोहम्मद सिराज, गुरनूर बरार और प्रसिद्ध कृष्णा शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें- जिम्बाब्वे के बाद अब श्रीलंका की बारी, अगले महीने एक्‍शन में नजर आएगी भारतीय टीम; नोट कर लें शेड्यूल

    यह भी पढ़ें- श्रीलंका दौरे से पहले जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए क्या बनेंगे टीम का हिस्सा या नहीं